पटना में बाढ़ का खतरा फिर बढ़ रहा है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में देखने को मिल रहा है। गंगा और उसकी सहायक नदियों में बढ़ोत्तरी दिख रही है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक पटना के दीघा घाट और गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। 24 घंटे में 2 CM जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक, पटना के दीघाघाट में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 73 CM नीचे था लेकिन 24 घंटे में इसमें 2 CM वृद्धि की संभावना है। पटना के गांधीघाट में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 12 CM ऊपर था, जो 24 घंटे में 2 CM बढ़ सकता है। पटना के ही हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 3 CM ऊपर था 24 घंटे में 5 CM वृद्धि होने की संभावना है। पटना में हर घाट पर गंगा का जल स्तर 2 CM बढ़ने की संभावना है।

मुंगेर में गंगा की बढ़त
मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 8 CM नीचे था, लेकिन 24 घंटे में जलस्तर में 7 CM वृद्धि होने की सम्भावना है। भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 15 CM नीचे था, 24 घंटे में जलस्तर में 7 CM वृद्धि की सम्भावना है। भागलपुर के कहलगांव में गंगा जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर था, इसमें 24 घंटे में 18 CM वृद्धि की सम्भावना है। साहेबगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 7 CM ऊपर था, 24 घंटे में जलस्तर में 6 CM वृद्धि की सम्भावना है। मुर्शिदाबाद के फरक्का में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 80 CM ऊपर था जो 24 घंटे में 11 CM बढ़ सकता है।

पुनपुन से पटना में थोड़ी राहत
- पटना के श्रीपालपुर में पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 75 CM नीचे था, 24 घंटे में 47 CM कमी की संभावना है। पटना के मनेर में सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 101 CM नीचे था, लेकिन 24 घंटे में 5 CM वृद्धि की सम्भावना है।
- सिवान के दरौली में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 38 CM ऊपर था, 24 घंटे में 10 CM वृद्धि की सम्भावना है। सिवान के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 28 CM ऊपर था, 24 घंटे में इसके जलस्तर में 10 CM वृद्धि की सम्भावना है।
- मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 85 CM ऊपर था, 24 घंटे में इसके जलस्तर में 8 CM वृद्धि की सम्भावना है। वैशाली के हाजीपुर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 82 CM नीचे था, 24 घंटे में इसमें 5 CM की वृद्धि की सम्भावना है।

गंडक का यूपी से बिहार में असर
यूपी के कुशीनगर के खड्डा में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 CM नीचे था, 24 घंटे में इसके जलस्तर में 8 CM वृद्धि की सम्भावना है, लेकिन पश्चिम चंपारण के चटिया में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 9 CM ऊपर था जो 24 घंटे में 29 CM कम हो सकता है। पूर्वी चंपारण जिले के लालवेगियाघाट में बूढीगंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 17 CM ऊपर था, 24 घंटे में इसके जलस्तर में 10 CM की कमी होने की सम्भावना है। इससे गंडक से काफी राहत मिल रही है।




Leave a Reply