BIHARBreaking NewsPATNASTATE

ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें…

PATNA : आईएएस अधिकारियों के बाद राज्य सरकार ने अब बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सरकार ने कुल 85 अधिकारियों का तबादला किया है। जबकि वेटिंग फ़ॉर पोस्टिंग में चल रहे दो अधिकारियों को भी नई जगह पर तैनाती दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 













नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार पटना के संयुक्त आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बनाए गये हैं, अरवल के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार बने शेखपुरा के बंदोवस्त पदाधिकारी, बेतिया के उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद बने मधेपुरा के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, सहरसा के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह बने भवन निर्माण विभाग पटना के संयुक्त सचिव, मधुबनी के उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह पटना के अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण सह जिला लोक शिकायत पदाधिकारी बनाए गये हैं। भागलपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बने सहरसा के अपर समाहर्ता। मुजफ्फरपुर के SDO पूर्वी कुंदन कुमार और SDO पश्चिमी अनिल दास का भी हुआ तबादला, ज्ञान प्रकाश बनाए गए SDO पूर्वी और बृजेश कुमार बनाए गए SDO पश्चिमी।

 तबादले की पूरी लिस्ट देखिए…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.