BIHARBreaking News

बड़ी उपलब्धि: बिहार में दाे माह में 2.20 करोड़ को लगी वैक्सीन, लक्ष्य से 20 लाख ज्यादा

राज्य सरकार के 6 महीने में 6 करोड़ वैक्सीनेशन अभियान के दो माह पूरे हो गए हैं। इस दौरान राज्य अपने लक्ष्य से 20 लाख आगे निकल चुका है। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार 1 जुलाई से 31 अगस्त तक राज्य में 2 करोड़ 20 लाख 96 हजार 780 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें 1,13,15,185 लोगों को पहली डोज, जबकि 24,44,718 को दोनों डोज लगी है।

पिछले महीने राज्य 1 महीने में 1 करोड़ के अपने लक्ष्य से 16.63 लाख पीछे था लेकिन इस महीने यह 20 लाख आगे निकल गया है। सिर्फ अगस्त में 1,37,59,903 लोगों को टीका लगा है। टारगेट हासिल करने के लिए प्रतिदिन 333333 या उससे अधिक लोगों को टीका लगाना था।

छह माह में छह करोड़ को टीके का लक्ष्य : अगस्त में 1,37,59,903 को लगी वैक्सीन

बिहार में एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण 31 अगस्त को हुआ। महाअभियान के दौरान उस दिन 24,23,924 लोगों को टीका लगाया गया। राज्य का ये अबतक का रिकॉर्ड टीकाकरण है। राज्य में अब कुल टीकाकरण 3,84,36,045 लोगों का हो चुका है। इनमें 3,20,74,350 लोगों को पहली और 63,61,695 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

बिहार देशभर में कुल वैक्सीनेशन में 8वें नंबर पर बरकरार है। बुधवार को राज्य में 38432 लोगों को ही टीका लगा है। वैक्सीनेशन के लिए 1308 सेंटर बनाए गए थे। टीके की कमी के कारण 6 जिलों में वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। इनमें शेखपुरा, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण तथा पूर्वी चंपारण जिला शामिल है। सबसे अधिक पटना में 25 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। गोपालगंज, बक्सर, जमुई, बेगूसराय, बांका, किशनगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान सहित 10 जिलों में 1 हजार से कम लोगों को टीका लग सका है।

राष्ट्रीय स्तर पर पटना का 9वां स्थान
राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण में पटना को 9वां स्थान हासिल हुआ है। मंगलवार को मेगा कैंप में 1,40,264 लोगों को टीका लगाया गया। इससे पहले 25 जून को राष्ट्रीय स्तर पर पटना जिले काे 8वां रैंक मिला था। लेकिन, वैक्सीन की कमी के कारण 7 अगस्त को 10वां रैंक मिला। अब एक पायदान ऊपर चढ़ा है। जिले में 43,49,131 लोगों को टीका लगाना है।

अबतक इनमें से 28,09,554 लोग वैक्सीनेट हाे चुके हैं। यानी, 65 फीसदी लोगों का टीकाकरण हाे चुका है। 17,48,283 लाेग पहली और 10,61,271 दाेनाें डाेज ले चुके हैं। इस बीच, बुधवार को 30,418 लोगों काे टीका लगा। इनमें 13,410 लोगों ने पहली और 17,008 ने दूसरी डोज ली।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसपी विनायक ने कहा कि जिले में सरकारी और निजी सेंटरों के माध्यम से 39,02,572 डोज वैक्सीन दिया गया है। इसमें 38,70,825 डोज सरकारी सेंटर पर और 31,747 डोज निजी सेंटरों पर लगाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.