BIHARBreaking NewsSTATE

सुशील मोदी ने कहा- जगदानंद सिंह ने मानसिक संतुलन खो दिया, लालू के कुशासन ने बिहार को बनाया था अफगानिस्तान

RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान से नाराज BJP ने उन्हें मानसिक रूप से असंतुलित करार दिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘लालू प्रसाद की खड़ाऊं सरकार चलाने वाला’ कहा है। सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को तालिबानी बताया था।

जगदानंद ने खोया मानसिक संतुलन
बुधवार सुबह सामने आए जगदानंद सिंह के इस बयान पर भाजपा के सुशील मोदी ने शाम तक आपत्ति जताते हुए उन्हें मानसिक रूप से असंतुलित करार दे दिया। मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने जगदानंद सिंह को लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाते हुए उन्हें लालू प्रसाद के जेल जाने पर ‘खड़ाऊं सरकार’ चलाने वाला नेता करार दिया है।

सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी शासनकाल की तुलना तालिबानी शासन से की है। कहा है कि राजद के छोटे राजकुमार की इच्छा के मुताबिक काम करने और बड़े राजकुमार से लगातार अपमानित होने के दबाव में जगदानंद मानसिक संतुलन खो रहे हैं, इसलिए वह हिंसा में विश्वास करने वाले बर्बर तालिबानियों की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कर रहे हैं।

सच्चाई सुनकर तिलमिलाहट स्वाभाविक- RJD
आरोप-प्रत्यारोप के इस सिलसिले में राजद ने भी तुरंत सुशील मोदी पर पलटवार भी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बारे में भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर राजद ने जवाब दिया है। राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि सच्चाई सुनकर भाजपा नेताओं में तिलमिलाहट होना स्वाभाविक है। उन्होंने भाजपा पर जयप्रकाश नारायण का नाम मिटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.