समस्तीपुर और दरभंगा के बीच 2 सितंबर को भी ट्र्रेनें नहीं चलेंगी। इस रूट पर लगातार तीसरे दिन ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। गुरुवार को इस रूट की कुल 13 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जबकि, 14 ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है। वहीं, 6 ट्रेनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। उनका अलग-अलग स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेशन होगा और उन ट्रेनों की उन्हीं स्टेशनों से वापसी भी होगी। इस संबंध में बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस रूट पर हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच पुल नंबर 16 के पास नदी का जल स्तर खतरे के निशान काफी ऊपर है। नदी का पानी पुल के गार्टर को छुकर बह रहा है। जब तक जल स्तर में कमी नहीं होगी, तब तक ट्रेनों का परिचालन इसी तरह से बंद रहेगा।


सितंबर को कैंसिल की गई स्पेशल ट्रेनें: (Cancellation of trains)
- 05549 जयनगर-पटना स्पेशल ट्रेन
- 05550 पटना-जयनगर स्पेशल ट्रेन
- 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
- 05589 समस्तीपुर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन
- 05590 दरभंगा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
- 05593 समस्तीपुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन
- 05594 जयनगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
- 05283 मनिहारी-जयनगर स्पेशल ट्रेन
- 05284 जयनगर-मनिहारी स्पेशल ट्रेन
- 03225 जयनगर-राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
- 03226 राजेंद्र नगर टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन
- 03227 सहरसा-राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
- 03228 राजेंद्र नगर टर्मिनल-सहरसा स्पेशल ट्रेन
- 03.09.2021 को 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन रहेगी कैंसिल।
इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन (Short termination of trains)
- सियालदह से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 03185 सियालदह-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन बरौनी में किया जाएगा ।
- अमृतसर से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन समस्तीपुर में किया जाएगा ।
- अमृतसर से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा ।
- सिकंदराबाद से 31.08.2021 को प्रस्थान करने वाली 07007 सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन बरौनी में किया जाएगा ।
- पुणे से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 01033 पूणे-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन समस्तीपुर में किया जाएगा ।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा ।

इन ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ: (Short origination of trains)
- जयनगर से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 03186 जयनगर-सियालदह स्पेशल जयनगर के बदले बरौनी से सियालदह के लिए प्रस्थान करेगी ।
- जयनगर से 03.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले समस्तीपुर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी ।
- जयनगर से 03.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले मुजफ्फरपुर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी ।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 01062 जयनगर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी ।
- दरभंगा से 03.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 07008 दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दरभंगा के बदले बरौनी से सिकंदराबाद के लिए प्रस्थान करेगी ।
- दरभंगा से 03.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 01034 दरभंगा-पूणे स्पेशल ट्रेन दरभंगा के बदले समस्तीपुर से पूणे के लिए प्रस्थान करेगी ।
बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें:(Diversion of trains)
- दरभंगा से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज होकर चलाई जाएगी ।
- दरभंगा से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02565 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा- सीतामढ़ी- सिकटा- नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी ।
- कोलकाता से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05233 कोलकाता-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी- दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी ।
- हावड़ा से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के बदले परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी ।
- रक्सौल से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर के बदले परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर के रास्ते चलाई जाएगी ।
- दरभंगा से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा- नरकटियागंज होकर चलाई जाएगी ।
- अमृतसर से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी ।
- नई दिल्ली से 01.0..2021 को प्रस्थान करने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग गोरखपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी ।
- नई दिल्ली से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग गोरखपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी ।
- नई दिल्ली से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02562 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी ।
- रक्सौल से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलेगी ।
- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या स्पेशल परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर के रास्ते चलेगी ।
- जयनगर से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05563 जयनगर-उधना स्पेशल परिवर्तित मार्ग दरभंगा- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलेगी ।
- जयनगर से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग दरभंगा- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी ।




Leave a Reply