मुजफ्फरपुर सेक्स रैकेट और पोर्न वीडियो कांड में पुलिस पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। अहियापुर थाना क्षेत्र के सर सैयद कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान से पुलिस ने शराब माफिया, एक लड़की और एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। थाना पर लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पूर्वी चंपारण के चकिया का रहने वाला दिलीप कुमार उससे धंधा करवाता था। इस दौरान वह और उसकी पत्नी किरण चुपके से पोर्न वीडियो भी बनाती थी। बाद में इस वीडियो को भी बेचकर रुपये कमाता था। इस गिरोह में करीब आधा दर्जन से अधिक लड़की है। सभी को वह प्रतिदिन पांच सौ रुपये देता था। प्रेगनेंसी नहीं हो इसके लिए दवा भी खाने को देता था। वहीं ग्राहकों को शक्ति वर्धक दवा भी खिलाता था।
इधर, गिरफ्तार शराब माफिया ने पुलिस को बताया कि दिलीप मिठनपुरा में उसके घर के पास रहता था। इससे काफी दिनों से पहचान थी। दिलीप ने उससे 32 हज़ार रुपये कर्ज भी लिया था। उसके सिर पर लाखों रुपये का कर्ज है। उसी को चुकता करने के लिए वह और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट का धंधा चलाते थे। दीपक ने कहा कि रात को वह रुपए लेने ही गया था। लेकिन, लोगों ने उसे दबोच लिया। थानेदार सुनील रजक का कहना है कि वह पुलिस को दिग्भर्मित करने के किये कहानी बना रहा है। जबकि, पूछताछ में पता लगा है कि वह लड़कियों की सप्लाई करता था।


साबुन फैक्ट्री संचालक बता लिया था कमरा
रिटायर्ड शिक्षिका डॉ. आबेदा शाहीन ने बताया कि 3 जुलाई को दिलीप कमरा लेने आया था। पुछने पर कहा कि वह साबुन फैक्ट्री चलाता है। कमरे में उसकी पत्नी और बच्चे रहेंगे। उसका वोटर कार्ड और आधार कार्ड लेकर कमरा दे दिया। रिटायर्ड शिक्षिका ने बताया वह कई बार दिलीप के कमरे पर लड़कियों को अताजाता देखती थी। फिर सोचती थी कि फैमिली रहती है तो कोई रिश्तेदार मिलने आता होगा। एक बार वह बिजली का मीटर ठीक करवाने गयी थी। दिन का समय था। इसलिये कमरा पर सिर्फ उसकी पत्नी थी। उन्हें शक नहीं हुआ।

पूछताछ करती पुलिस।
रात को लेकर आता था लडकी
स्थानीय LIC कर्मी ललन कुमार ने बताया कि रात को अक्सर लड़कियों को दिलीप के कमरे पर जाते हुए देखते थे। उनलोगों को सन्देह था कि ज़रूर कोई अवैध काम वहां पर चलता है। लेकिन, समय के अभाव में कभी ये जानने की कोशिश नहीं की। अब्दुल गफ्फार ने बताया कि दिलीप के घर के बाहर शराब, दवाइयां और आपत्तिजनक सामान देखकर शक हुआ था। रात को कुछ लड़की और लड़के कमरे पर गए थे। इसी के बाद उसने और मोहल्ले के लोगों ने धावा बोल दिया।

धंधेबाज़ दम्पती हो गए फरार
रात को कमरे में दिलीप की पत्नी के साथ तीन और लड़की और दो ग्राहक थे। दिलीप एक लड़की को लेकर आ रहा था। इसी दौरान लोगों ने धावा बोला तो उसकी पत्नी और दो लड़की व ग्राहक फरार हो गए। दिलीप को इसकी भनक लगी तो वह रास्ते से ही भाग निकला था।
पटना में मॉल में काम करती थी
हिरासत में ली गयी लड़की ने बताया कि वह पटना की रहने वाली है। वहीं पर एक मॉल में काम करती थी। उसकी एक दोस्त ने दिलीप से परिचय कराया था। फोन पर बातचीत हुई। दिलीप में उसे अधिक रुपये कमाने का प्रलोभन दिया और वह उसके साथ चली आयी। पिछले तीन माह से दिलीप के साथ है। पहले पूर्वी चंपारण में धंधा करवाता था। वहां पुलिस की नज़र में आया तो भाग निकला। इसके बाद मुज़फ़्फ़रपुर में कमरा लेकर रहने लगा और यही पर धंधा करवाने लगा।
ग्राहक फंसाती थी किरण
पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि दिलीप की पत्नी किरण ग्राहकों को फंसाती थी। एक ग्राहक से दो-दो हज़ार रुपये वसूलते थे। उसमे से पांच सौ रुपये एक लड़की को देता था। वह सोशल साइट के जरिये ग्राहकों को फंसाकर लाती थी। इसका पता लड़की के जब्त मोबाइल से लगा है। लड़की और दीपक के जब्त मोबाइल को खंगाला गया। इसमे किरण की कई हॉट तस्वीरें है। इसके अलावा कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली हैं। लड़की ने बताया कि किरण भी इस धंधे में शामिल थी। दिलीप का किराए का कमरा रात होते ही बियर बार की तरह सज जाता था। मध्यम आवाज में गाना बजता था। फिर शराब की बोतलें सजती थी। लड़कियां डांस कर अपने ग्राहकों को रिझाती थी। एक घन्टे का यह कार्यक्रम होता था। शराब पीने के बाद लड़कियों के साथ हमबिस्तर होता था।

जेल भेजने की कवायद
थानेदार सुनील रजक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने बयान पर FIR दर्ज कर जेल भेजने की कवायद में जुटी है। लड़की का क्या करना है। इसपर वरीय अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
शराब कांड में जेल जा चुका दीपक
शराब माफिया दीपक मिठनपुरा के शिवशंकर पथ का रहने वाला है। वह मिठनपुरा थाना से शराब के कांड में जेल जा चुका है। इसके अलावा उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इस मामले में भी उसे जेल हुई थी। वहीं दिलीप के खिलाफ टाउन थाना में भी सेक्स रैकेट चलाने का केस दर्ज है। दो साल पूर्व लकडीढाई मोहल्ले में भी वह सेक्स रैकेट का धंधा चलवाता था। उसके खिलाफ और भी कई केस दर्ज हैं। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।



Comment here