SMA बीमा’री से ‘पी’ड़ित 10 माह के अयांश की मां से अब DNA पर सवाल किया जा रहा है। फोन करने वाले अयांश के DNA के बारे में पूछ रहे हैं। हर दिन ऐसे सैकड़ों सवालों से टू’ट चुकी नेहा का कहना है कि प्लीज मुझे मेंटली ऑर्चर नहीं किया जाए। नेहा ने अफवाह फैलाने वालों से बस एक ही अपील कर रही हैं कि भगवान से दुआ कीजिए कि मेरा अयांश ठीक हो जाए।
मुश्किल है इतना दर्द बर्दाश्त कर पाना
अयांश की मां का कहना है कि पति आलोक सिंह जेल में हैं, बीमार बच्चे को 24 घंटे सहारे की जरुरत है। इसके बाद सुबह आंख खुलते ही फोन पर लोगों के अटपटे सवाल उन्हें मानिसक रूप से काफी परेशान कर रहे हैं। वह समझ नहीं पाती हैं कि किसे क्सया जवाब दें। नेहा का कहना है कि एक महिला के लिए इस विषम परिस्थिति में जिंदा रह पाना बड़ा मुश्किल है। वह कमजोर नहीं है और हमेशा हिम्मत से काम ली हैं लेकिन अब लोगों के अफवाह और सवाल से टूट रही हैं।

मेरी शादी और बच्चे के DNA पर सवाल
नेहा सिंह का कहना है कि लोग उनकी शादी और उनके बच्चे के DNA काे लेकर सवाल कर रहे हैं। ऐसी कोन सी मां हाेगी जो ऐसे सवालों को झेल पाएगी। वह लोगों के ऐसे सवालों का क्या जवाब दें, उन्हें कुछ समझ में नहीं आता है। नेहा का कहना है कि ऐसे सवालों को लेकर अफवाह फैलाया जा रहा है जिससे मदद करने वाले भी परेशान हैं। मदद के लिए जो लोग आगे आ रहे हैं उन्हें भी कुछ लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है।
बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा है
नेहा सिंह का कहना है कि आलोक सिंह या मैने किसी का कुछ जाने अनजाने में बिगाड़ा होगा लेकिन बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा है जो लोग उसके साथ ऐसा कर रहे हैं। पति के जेल जाने के बाद नेहा अकेली पड़ गई हैं। वह समझ नहीं पा रही हैं कि भविष्य में क्या होगा। बच्चे को बचाने के लिए समय कम है और लोगों की मदद कम हो गई है। वह विरोध करने वालों से भी यही अपील कर रही हैं कि सारी दुश्मनी बाद में निकाल लेंगे पहले बच्चे को ठीक हो जाने दें।

उनका कहना है कि अचानक से कुछ लोग इस तरह से क्या अफवाह फैलाने लगे वह कुछ समझ नहीं पा रही हैं। नेहा का कहना है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो पैसा वापस मांगने के लिए लोगों पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे लोगों से नेहा का सवाल है कि अगर बच्चा उनका कुछ बिगाड़ा है तो वह उसकी जान ले सकते हैं। वह मना नहीं करेंगी, घर आकर बच्चे का गला दबा दें। लेकिन यह बता दिया जाए कि मासूम ने क्या गलती की है जिससे उसकी मदद करने वालों को भी रोका जा रहा है।
अयांश के साथ है 7 करोड़ देने वालों की दुआ
अयांश के परिजनों का कहना है कि अब तक लगभग 7 करोड़ की क्राउड फंडिंग हुई है। एक एक रुपया देने वालों की दुआ अयांश के साथ है। हर कोई चाहता है कि अयांश बच जाए। 10 माह के अयांश के पास अब कम समय है और इस समय में मदद के हाथ ऐसे ही बढ़ते रहे तो अयांश को बचाया जा सकता है।
नेहा सिंह बार -बार लोगों से अपील कर रही है कि वह मदद के साथ दुआ करें कि उनका अयांश बच जाए। नेहा का कहना है कि अयांश उनका बेटा नहीं पूरे बिहार का बेटा है और बिहार के लोगों के हाथ में उसकी जिंदगी है, ऐसे में अफवाह फैलाने और सवाल करने के बजाए अयांश को बचाने में आगे आएं।




Leave a Reply