BIHARBreaking NewsSTATE

बक्सर में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मामला:तीन दिनों बाद भरी उड़ान, सज गई थी मैदान के पास समोसे और जलेबी की दुकानें

बक्सर के राजपुर प्रखंड स्थित मानिकपुर गांव के हाई स्कूल के पास मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग के चौथे दिन शनिवार को चिनूक हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। इस दौरान मैदान के चारों ओर लोगों की काफी भीड़ जुट गई और चिनूक के उड़ते ही लोग भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। लोगों ने तिरंगा दिखा हेलिकॉप्टर को विदा किया। इधर, मैदान के पास लोगों की जुटी भीड़ को देखते हुए चाट-पकौड़े, समोसे और जलेबी की दुकानें भी खुल गई थी।

बुधवार शाम करीब 5 बजे वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर की यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। चिनूक में तकनीकी खराबी को लगातार तीन दिनों से ठीक किया जा रहा था। पिछले 3 दिनों से 50 से ज्यादा वायु सैनिक मानिकपुर में जमे थे। उन्हें मानिकपुर हाई स्कूल में ठहराया गया था, जहां उनके खाने-पीने से लेकर तमाम इंतजाम स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने मदद की थी। ग्रामीणों के स्नेह और सम्मान से वायु सैनिक भी अभिभूत थे। उन्होंने कहा- ‘जिस तरह का स्नेह ग्रामीणों से मिला है, उसे भुलाया नहीं जा सकता।’

लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगा चिनूक को विदा दिया।

लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगा चिनूक को विदा दिया।

यह हेलीकॉप्टर इलाहाबाद से बिहटा एयर फोर्स स्टेशन के लिए निकला था, लेकिन इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

लोगों की भीड़ देख मैदान के पास चाट-समोसे की दुकान भी लग गई।

लोगों की भीड़ देख मैदान के पास चाट-समोसे की दुकान भी लग गई।

इधर, चिनूक हेलिकॉप्टर को देखने के लिए पिछले 3 दिनों से लगातार लोगों के मैदान की ओर आने का सिलसिला जारी था। UP से भी लोग मानिकपुर गांव पहुंच रहे थे। लोगों की भीड़ के कारण मानिकपुर में मेले जैसा नजारा दिख रहा था। धनोसोई थानाध्यक्ष रोशन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.