मानसून की सक्रियता के बीच बिहार के 9 जिले ऐसे हैं, जहां 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। ऐसे 9 और जिले हैं जहां औसत से कम बारिश हुई है। महज 17 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। अगर बारिश का यही हाल रहा तो कई जिलों में पूरे मानसून सत्र में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड होगी।
मौसम विभाग का कहना है कि अब तक बिहार में 900.6 MM बारिश हुई है जबकि औसत 772 MM बारिश का है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक औसत से 17 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
ब्लू जोन के 17 जिले जहां औसत से अधिक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 17 जिले ब्लू जोन में रहे हैं। यहां 24 घंटे में औसत से अधिक बारिश हुई है। इन जिलों में अधिकतर स्थानों पर सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। किशनगंज में 58, पूर्णिया में 187, कटिहार में 177, भागलपुर में 43, अररिया में 29, मधेपुरा में 716, सुपौल में 845, सहरसा में 330, मधुबनी में 479, दरभंगा में 377, समस्तीपुर में 131, मुजफ्फरपुर में 127, वैशाली में 33, सारण में 40, गया में 87, गोपालगंज में 27 और पश्चिमी चंपारण में 587 प्रतिशत औसत से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।

9 जिलों में 24 घंटे से पूरी तरह सूखा
24 घंटे में 9 जिले पूरी तरह से सूखा रहा। यहां एक भी स्थान पर बारिश नहीं हुई है। इसमें बांका, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिला शामिल है। यहां 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में भी इन जिलों में बारिश को लेकर कोई विशेष पूर्वानुमान नहीं है। इन जिलों को व्हाइट जोन में रखा गया है क्योंकि यहां बारिश हुई ही नहीं है।

रेड जोन में 4 जिले जहां 59% कम हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 4 जिले रेड जोन में रहे हैं जहां औसत से लगभग 59 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मुंगेर में 55 प्रतिशत, बेगूसराय में 21 प्रतिशत, भोजपुर में 54 प्रतिशत और शिवहर में औसत से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी तरह से ग्रीन जोन में रखे गए 3 जिलाे में भी औसम से लगभग 19 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इसमें खगड़िया में औसत से 1 प्रतिशत कम बारिश्ख हुई है जबकि सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण में भी औसत से कम बारिश हुई है।
5 जिलों में 60 प्रतिशत से भी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के 5 जिले ऐसे हैं जहां 60 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है। इन जिलों में येलो जोन में रखा गया है। जमुई में 94 प्रतिशत, शेखपुरा में 95 प्रतिशत, नालंदा में 89 प्रतिशत, पटना में 73 प्रतिशत, सीवान में 76 प्रतिशत, जमुई में 94 प्रतिशत औसत से कम बारिश हुई है। यहां बारिश नाम मात्र की हुई है। 60 से लेकर 95 प्रतिशत तक औसत से कम बारिश हुई है।
आसमान में छाए रहे बादल, गर्मी में थोड़ी राहत
24 घंटे में तापमान में थोड़ी कमी आई जिससे लोगों को गर्मी में काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतास के डेहरी में रिकॉर्ड किया गया, यहां 32.2 डिग्री सेंटीग्रेट अधितम तापमान रिकॉर्ड किया गया है जबकि सबसे कम तापमान डेहरी ऑनसोन में ही रिकॉर्ड किया गया जहां 22.5 डिग्री सेल्सियश न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
- पश्चिमी चंपारण के बाल्मीकी नगर में 160.3 एमएम बारिश हुई।
- सुपौल के निर्मली में 131.5 एमएम बारिश हुई।
- सुपौल के बसुआ में 127.6 एमएम हुई बारिश।
- पश्चिमी चंपारण के गौनहा में 107.4 एमएम बारिश।
- मधेपुरा के मुरलीगंज में 107 एमएम बारिश हुई।
- मधुबनी के फूलपरास में 100.4 एमएम बारिश हुई।
- मधेपुरा के सिंहेश्वर में 96.6 एमएम बारिश हुई है।
- सुपौल के सुपौल में 82.9 एमएम बारिश हुई है।
- सुपौल के त्रिवेणीगंज में 78.2 एमएम बारिश हुई है।
- दरभंगा के बेनीबद में 66 एमएम बारिश हुई है।
- सहरसा के नवीहट्टा में 65 एमएम बारिश हुई है।
- मुजपु्फरपुर के सरैया में 53.2 एमएम बारिश हुई है।
- पूर्णिया के पूर्णिया शहर में 51.8 एमएम बारिश हुई है।
- गया के गया शहर में 49.2 एमएम बारिश हुई है।
- मधेपुरा के उमरखंड में 46.8 एमएम बारिश हुई है।
- मधुबनी के झंझारपुर में 42.8 एमएम बारिश हुई है।
- पश्चिमी चंपारण के रामनगर में 41.2 एमएम बारिश हुई है।
- सहरसा के सलखुआ में 38.6 एमएम बारिश हुई है।
- किशनगंज के ठाकुरगंज में 37 एमएम बारिश हुई है।
- मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 33.2 एमएम बारिश हुई है।



Leave a Reply