पटना में बन रहे बापू टावर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। CM नीतीश कुमार ने इसको लेकर समीक्षा की है। बापू टावर प्रोजेक्ट के बारे में CM ने बैकग्राउंड, प्रोजेक्ट स्टेटस, एक्जीविट डिजायनिंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वही, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के बैक ग्राउंड और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी CM नीतीश कुमार को दी गई। इनके नवनिर्माण से जुड़े आर्किटेक्ट ने अपने प्रस्तुतीकरण में PPR, नक्शा एवं प्राक्कलन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने को लेकर डिजायन तैयार की गयी है, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ 10 अन्य खेलों के आयोजन की सुविधा होगी। वर्ल्ड क्लास ड्रेनेज सिस्टम होगा। बेहतर पार्किंग की व्यवस्था, रेस्टोरेंट एवं होटल के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था होगी।

बापू टावर के बारे CM नीतीश कुमार ने कहा कि इसका बेहतर डिजायन बनाया गया है। बापू टावर निर्माण से हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी को बापू के विचारों को समझने में सहुलियत हो। बिहार बापू के जीवन में विशेष स्थान रखता है। बिहार भ्रमण के दौरान गांधी जी पर यहां की स्थिति का विशेष प्रभाव पड़ा और गांधी जी के विचारों से यहां के लोग काफी प्रभावित हुए। बापू के चम्पारण आगमन के 30 वर्ष के अंदर ही देश को आजादी मिल गयी। इसलिए चंपारण सत्याग्रह का विशेष महत्व है। इससे जुड़े इन सभी स्थानों को इसमें प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के विचारों को ध्यान में रखते हुए बिहार के लोगों की सेवा कर रहे हैं। लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म हैं, इस सिद्धांत पर हमलोग काम कर रहे हैं। ‘बापू आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत घर-घर तक बापू के संदेश को पहुंचाया गया। हमारा उद्देश्य है कि बापू की सारी बातों की जानकारी लोगों को हो। वहीं, मोइनुल हक स्टेडियम के नवनिर्माण से संबंधित प्रस्तुतीकरण के बाद CM नीतीश कुमार ने कहा कि इसका डिजायन बेहतर है। राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। अधिकारी, विशेषज्ञ वहां जाकर हो रहे निर्माण से संबंधित जानकारी लें और उसके आधार पर यहां भी निर्माण कार्य की योजना बनाएं ताकि इसका निर्माण भी बेहतर हो सके।




Leave a Reply