राजधानी सहित प्रदेश के अधिसंख्य हिस्से सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी कोल्ड डे की चपेट में रहे। वहीं आज मंगलवार को भी साल के अंतिम दिन सुबह से ही पूरा प्रदेश घने कोहरे औऱ क’ड़ाके की ठंड की च’पेट में है। पटना का आज सुबह का तापमान छह डि’ग्री सेल्सियस है तो वहीं, गया का ता’पमान दो डि’ग्री से कुछ ही ज्यादा है। ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सोमवार को ठंड से प्रदेश में 12 लोगों की मौ’त की खबर है।मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में ठंड का प्रको’प जारी रहेगा और तापमान में गि’रावट के कारण कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहेगी। एक जनवरी से कुछ रा’हत मिलने की उम्मीद है, लेकिन उसके तीन दिनों के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट हो सकती है। सोमवार को भी बिहार के गया में इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा।

गया का न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस लु’ढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से राहत की संभावना नहीं है। दो से चार जनवरी तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के बाद तापमान में फिर से गि’रावट होगी। ठंड से रेल और हवाई सेवाएं प्रभा’वित हैं। सोमवार को पटना और आसपास के इ’लाके में सुबह घना को’हरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डि’ग्री नीचे रहने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। न्यूनतम तापमान 7.4 डि’ग्री और अधिकतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रि’कॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रमुख शहरों का तापमान
गया का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री और अधिकतम 12.8 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे पहुंचने के कारण ठंड प्र’चंड रही। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और अधिकतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में दो से चार जनवरी तक बारिश की संभावना है, जिसका असर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में रहेगा। बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
दिसंबर में कोल्ड डे का टू’टा रि’कॉर्ड
बीते एक दशक में इस बार दिसंबर में सबसे अधिक कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। 26 दिसंबर से अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पूर्व 2014 दिसंबर में एक दिन कोल्ड डे रि’कॉर्ड किया गया था। तब अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।




Leave a Reply