BIHARBreaking NewsSTATE

अहियापुर में दरवाजे पर से खड़े ट्रक की चोरी, एक दिन पहले रामदयालु में हुई थी लूट, गुत्थी सुलझी नहीं कि एक और घटना

मुजफ्फरपुर जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सिंडिकेट चारों तरफ फैला हुआ है। ये रात को हाईवे पर लग्जरी वाहन से घूमते हैं। ताकि पुलिस को शक नहीं हो। इसी का फायदा उठाकर ट्रक, पिकअप, बोलेरो समेत अन्य वाहनों की चोरी और लूट करते हैं। पुलिस रिकॉर्ड को माने तो कच्ची पक्की से लेकर अहियापुर तक यह गिरोह फैला हुआ है।

एक दिन पूर्व रामदयालु से 40 लाख ल सरसों तेल लदा ट्रक लूट लिया गया था। इसकी गुत्थी सुलझी नहीं कि अहियापुर के भिखनपुरा में दरवाजे पर खड़े ट्रक की चोरी कर ली गयी। इस घटना ने पुलिस की बेचैनी बढा दी है। बताया जा रहा है सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर के कामेश्वर राय ट्रांसपोर्टर हैं। वर्तमान में भिखनपुरा में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। वहीं पर प्रेमलाल के दरवाजे पर अक्सर ट्रक लगाते हैं।

चार दिनों से खड़ा था ट्रक

उन्होंने बताया कि चालक शिवनाथ छपरा स्थित अपने घर गया था। पिछले चार दिनों से ट्रक दरवाजे पर खड़ा था। मंगलवार देर रात दो बजे उनकी नींद खुली और बाहर निकले तो देखा ट्रक नहीं है। खोजबीन शुरू की। पर पता नहीं लगा।

फोर व्हीलर के टायरके मिले निशान

इधर-उधर सुबह तक काफी खोजबीन की गई। ट्रक का पता नहीं लगा। दरवाजे पर देखा तो पाया को फोर व्हीलर के टायर के निशान वहां पर मौजूद हैं। प्रेमलाल से पूछा तो बताया कि रात को कोई फोर व्हीलर नहीं आया था। ये अपराधियों के वाहन के टायर के निशान हैं।

खंगाले जा रहे CCTV

सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। ट्रक चोरी करने के बाद सभी शातिर इसे लेकर बैरिया की तरफ भागे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि ट्रक को मोतिहारी में खपाया जाएगा। क्योंकि पूर्व में कई ऐसे वाहन चोरी के मामले सामने आएं हैं, जिसमे चोरी की गई वाहनों को मोतिहारी के एक गैरेज में खपाने की बात सामने आई थी। पुलिस इसी दिशा में कार्रवाई कर रही है। थानेदार सुनील रजक ने बताया कि जांच चल रही है। इलाके में लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.