नई दिल्ली: आज सोमवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने शहर में घुसे दो आ’तंकियों को मु’ठभेड़ (Encounter) में ढेर कर दिया. कश्मीर (Kashmir) के आईजी विजय कुमार ने बाताय कि श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में कश्मीर पुलिस (Kashmir Police) को बड़ी कामयाबी मिली जिसमें दो आतंकी मारे गए. दोनों ही टीआरएफ के शीर्ष कमांडर थे जो कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का एक प्रमुख सहयोगी संगठन है.
मुठभेड़ में मारे गए दोनों आ’तंकियों का नाम अब्बास शेख और साकिब मंजूर बताया जा रहा है. अब्बास शेख अपने आप को टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का प्रमुख मानता था. पुलिस को इलाकें में कुछ आतंकियों के घुसे होने के इनपुट मिले थे. इसके बाद कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया. जांच के दौरान आतंकियों और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गई और दोनों आतंकी मारे गए. दोनों ही आतंकियों का नाम कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया था.


पहले हिजुबल मुजाहिद्दी में था अब्बास
मारा गया अब्बास शेख कुलगाम के रामपुर गांव का निवासी था और वह दक्षिण कश्मीर जिला से टीआरएफ का कमांडर था. बताया जा रहा है कि अब्बास शेख मौजूदा समय में घाटी में मौजूद आतंकियों में से बसे उम्रदराज का था. टीआरएफ से पहले वह हिजबुल मुजाहिद्दीन में था.

दोनों ही आतंकी पिछले काफी समय से घाटी में मासूम और निर्दोष लोगों की जान ले रहे थे. इससे पहले वह कई बार सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा है. आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि मैं घाटी के लोगों से अपील करता हूं कि वह अपने बच्चों को आतंकवाद में न शामिल होने दें और जो लोग आतंक का रास्ता छोड़कर वापस आएंगे हम उनका स्वागत करेंगे.




Leave a Reply