BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर; गायघाट में विवादित जमीन पर श’व दफनाने मामले में पुलिस ने शुरू की का’र्रवाई, 29 लोगों पर नामजद एफआईआर, 70 अज्ञात पर केस

मुजफ्फरपुर; गायघाट में विवादित जमीन पर शव दफनाने मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, 29 लोगों पर नामजद एफआईआर, 70 अज्ञात पर केस

Repoted by Deepak

गायघाट।बीते दिनों पहले पहले थाना क्षेत्र के बठवाड़ा में विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए 29 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले में उनहोंने 70 अज्ञात पर केस दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के समक्ष ही विवादित जमीन पर शव दफनाया गया था। इसके बाद यहां कई दिनो से घटनास्थल पर पुलिस बल कैंम्प कर रही है। बता दें कि मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम के निर्देश पर शांति वयवस्था क़ायम रखने के लिए पुलिस की टीम लगातार कैंप कर रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनों समुदायों से तीन तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शव के दाहसंस्कार को लेकर दो पक्षो की बीच विवाद उत्पन्न हो गया था- जिसके बाद स्थिती तनाव पूर्ण हो गई थी. मौके पर कई थानों की पुलिसबल के साथ डीएसपी पूर्वी पहुँचकर स्थानीय लोगो को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.