BIHARBreaking NewsSTATE

रक्षाबंधन पर महंगी राखियों की भी मांग/पटना के बाजार में बिक रही 3 लाख की राखी, मोतियों की जगह लगे हैं हीरे तो धागे की जगह है सोना

रक्षाबंधन की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। कोई मार्केट में नई डिजाइन की राखी ढूंढ रहा है तो कोई अपने भाई के लिए इस बार कुछ खास लेने की तैयारी में है। इसी को देखते हुए पटना के ज्वेलरी बाजार में एक बढ़कर एक खूबसूरत और महंगी राखियां दिख रही है। ज्वेलरी बाजार में बिक रही राखियों की कीमत 15 सौ से 3 लाख रुपए तक की है। इस राखी को डायमंड और गोल्ड से बनाया गया है। जहां धागे की जगह सोने का ब्रेसलेट और मोती की जगह डायमंड लगा है।

बोरिंग रोड के हीरा-पन्ना ज्वेलर्स में 3 लाख की राखी बिक रही है। शॉप के मालिक के मुताबिक, सोने और हीरे की राखियां ऑर्डर पर बनाई जाती है। कुछ ऑर्डर मिले हैं। इस तरह की राखी का लुक ब्रेसलेट के जैसा होता है, जो भाई रक्षाबंधन के बाद भी ब्रेसलेट की तरह पहन सकते हैं। इसी शॉप में चांदी की राखियां भी बिक रही है, जिनकी कीमत 1500 से शुरू हैं।

मोती की जगह लगा है डायमंड।

मोती की जगह लगा है डायमंड।

रक्षाबंधन के दिन सारी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है। भाई की कलाई पर बंधी यह पावन डोर उनके रिश्ते को और मजबूत कर देती है। राखी कच्चे सूत से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, सोने और चांदी तक की हो सकती है।

मार्केट में बिक रही है महंगी राखियां।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.