BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : जलनिकासी में नगर निगम के निकम्मेपन के खिलाफ चरणवार आंदोलन करेगी भाकपा

जलनिकासी में नगर निगम के निकम्मेपन के खिलाफ चरणवार आंदोलन करेगी भाकपा

मुजफ्फरपुर :
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जलजमाव से निजात दिलाने में नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ 21 अगस्त को नगर निगम कार्यालय पर सामुहिक उपवास किया जाएगा। उक्त बातें प्रचार जत्था द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा की गई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि नगर निगम की अकर्मण्यता के कारण शहर में जलप्रलय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहरवासी नारकीय स्थिति जीने पर मजबूर हैं। नगर निगम लूट-खसोट का अड्डा बन कर रह गया है। जनता की गाढ़ी कमाई से जमा टैक्स के पैसे को नगरनिगम प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से पानी की तरह बहाया जा रहा है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर निगम के निकम्मेपन के खिलाफ चरणवार आंदोलन का निर्णय ली गई है।राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि आंदोलन के पहली कड़ी में नगर निगम कार्यालय पर सामुहिक उपवास किया जाएगा तथा आगे तीखा आंदोलन किया जाएगा।पार्टी नेताओं ने शहरवासियों से “सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं” नारे के साथ आरंभ किए गए आंदोलन में शामिल होकर आवाज बुलंद करने का अपील किया। कार्यक्रम में पार्टी नेता मो० युनूस, शम्भु शरण ठाकुर, महेश चौधरी,मो० फारुख,रंजन महतो आदि पार्टी नेता सम्बोधित किये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.