BIHARBreaking NewsSTATE

वैशाली : राजा भैया ने वाया नदी एवं बाढ़ग्र’स्त इलाकों का किया मुआयना

गोरौल(वैशाली)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का गुरुवार को दौरा कर सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने वाया नदी एवं वर्षा से हुये जलमग्न का मुआयना किया । प्रखंड के कटरमाला पंचायत के कटरमाला गांव में वाया नदी एवं बारिश के पानी ने दलित बस्ती को जलमग्न कर दिया है ।जहां श्री राज ने उक्त बस्ती में पहुंच प्रभावित लोगों के दुखरे को सुन सम्बंधित अधिकारियों से बात कर इनके कष्टों को दूर कर मदद करने की मांग की । वहीं पीरापुर मथुरा पंचायत में भी बाढ़ का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित लोगों से मिल उनके कष्टों को सम्बंधित अधिकारी से बात कर रखी एवं तत्काल प्रभावित लोगों के परेशानी दूर करने की मांग की . उन्होंने किसानों के जलमग्न खेतों का भी मुआयना किया और कहा कि चारो तरफ जलमगण होने के कारण किसानों को काफी क्षति हुई है बहुत छोटे किसान कर्ज में आ गए हैं ।

श्री राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह कर कहा है कि वैशाली विधान सभा में आने वाले तीन प्रखंडों में गोरौल , वैशाली एवं पटेढ़ी बेलसर प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुय कम्युनिटी किचन खोलने का आदेश दिया जाये . पिछले दो साल से कोरोना एवं बाढ़ का दंश झेल रहे किसानों को राहत की जरूरत है । किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड में बकाया राशि माफ किया जाए । कटरमाला में ग्रामीणों ने बताया की सड़क नीचे रहने के कारण हर साल नदी का पानी सड़क पर चढ़ जाता है , इस सड़क को ऊंचा करने की मांग लगातार की जाती रही है लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला ।

कटरमाला में नदी किनारे बांध बनवाने एवं नदी के किनारे घाट बनवाने की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सम्बंधित अधिकारी से लेकर सम्बंधित मंत्रालय से बात कर जल्द से जल्द बनवाने की कोशिश करेंगे .
दौर में इनके साथ हरिमोहन झा , मनोहर कुमार , डॉक्टर अखिलेश ठाकुर, आर सोनू, गौतम कुमार उर्फ रामू, बबलू कुमार , बैजू सहनी, परमानंद सिंह, विनोद सिंह सहित अन्य शामिल थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.