Breaking NewsCHHATTISGARH

#CHHATISGARH: राहुल गांधी ने किया आदिवासियों के संग डांस, ढोल भी बजाया, देखें…

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पर दौरे पर थे। इस दौरान वह आदावासियों के पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुए। साथ ही ढोल भी बजाई। इस दौरान राहुल गांधी पारंपरिक मुकुट में नजर आए। उनके साथ मंच पर लोकसभा की पूर्व स्पीकर और पार्टी की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने जम’कर केंद्र सरकार पर नि’शाना साधा।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी धर्मों और जातियों के लोगों को साथ लिए बिना नहीं चल सकती है। लोकसभा और विधानसभा में लोगों की आवास सुने बिना रोजगार और अर्थव्यवस्था का कुछ नहीं हो सकता है।ज्ञात हो कि रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने राहुल गांधी को माड़िया सींग पहनाई। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के साथ ही छह देशों के करीब 1350 से अधिक कलाकार शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.