मुजफ्फरपुर जिले में शरा’ब माफिया ट्रेन सेफ जोन बना रहे हैं। ट्रेन से कर रहे श’राब सप्लाई का खेल। मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने देर रात छापेमा’री जिले में छा’पेमारी अभियान चलाया। उत्पाद की टीम श’राब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर तत्पर नजर आ रही है। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के खरौना नहर के पास शराब कारोबारी कार से विदेशी शराब का अवैध कारोबार करते हैं।


बोलेरो से भी शराब बरामद
सूचना के आधार पर टीम ने खरौना गांव में नहर के पास छापेमारी की। मौके से एक बोलेरो पर लदा करीब 44 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। लेकिन, छापेमारी की भनक लगते ही मौके से कारोबारी फरार हो गया। वहीं दूसरी सफलता उत्पाद टीम को मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास लगी। टीम को सूचना मिली कि धंधेबाज शराब का कारोबार करने के लिए ट्रेन को सेफ जोन बना रखे है। वही, ट्रेन से शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं।

उत्पाद इंस्पेक्टर ने की छापेमारी

सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी के नेतृत्व में उत्पाद सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बमबम कुमार,अल्पना रानी और अंजली कुमारी के साथ एक टीम का गठन किया गया। फिर, टीम मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर से 3 कारोबारियों को विदेशी शराब के साथ धर दबोचा। वही पूरे मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर यह करवाई की गई। फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




Leave a Reply