Breaking NewsCelebritiesUTTAR PRADESH

#UP: गोविंदा ने की CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, गोरखनाथ मंदिर में भी की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें…

डांस व अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज करने वाले अभिनेता गोविंदा शनिवार को शहर के मेहमान बने। रविवार की सुबह गोविंदा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। सीएम के मिलने के बाद गोविंदा ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।इससे पहले गोविंदा शनिवार को ऊर्जा संस्था की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुए पूर्वांचल आईकॉन अवार्ड-2019 में मौजूद रहे। गोविंदा ने फिल्म, लेखन, अभिनय, रंगमंच, चिकित्सा, समाज सेवा, शिक्षा के क्षेत्र के साथ ही अन्य क्षेत्रों में पूर्वांचल का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने वाली विभूतियों को पूर्वांचल आईकॉन अवार्ड प्रदान किया।

गोविंदा ने तकरीबन साढ़े आठ बजे स्टेडियम में बने विशालकाय मंच पर कदम रखा तो चारों ओर से तालियां और सीटियां बजने लगीं। लाल के रंग का कोट पहने गोविंदा सर्द रात में भी उत्साह से लबरेज लग रहे थे। मंच पर आते ही गोविंदा ने हाथ उठाकर अपने प्रशंसकों का अभिदन किया। गोविंदा अपनी चीर-परिचित स्टाइल में गोरखपुर में दिखे। विभूतियों को अवार्ड देने के साथ ही गोविंदा ने अपने फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाकर दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.