BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में पंचायत चुनाव का ऐलान / 11 चरण में 24 सितंबर से 12 दिसंबर तक होंगे इलेक्शन, जानें…

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिहार पंचायत चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में पहले चरण का चुनाव 24 सितंबर होगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में चुनावी तारीखों पर मुहर लग गई। राज्य में 24 अगस्त को पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। पंचायत चुनाव राज्य में 11 चरणों में संपन्न होंगे।

ईवीएम से होगा चुनाव

पहली बार ईवीएम से संपन्न हो रहे पंचायत चुनाव में पहले चरण का 24 सितंबर, दूसरे चरण का 29 सितंबर, तीसरे चरण का 8 अक्टूबर, चौथे चरण का 20 अक्टूबर, पांचवें चरण का 24 अक्टूबर, छठे चरण का 3 नवंबर, सातवें चरण का 15 नवंबर, आठवें चरण का 24 नवंबर, नौवें चरण का 29 नवंबर, दसवें चरण का 8 दिसंबर और ग्यारहवें चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।

ग्राम कचहरी के दो पदों के लिए बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चार पदों पर मतदान ईवीएम से कराए जाएंगे। ग्राम कचहरी के दो पदों के लिए बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से तैयार किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित प्रखंडों को चिन्हित कर लिया है। तैयारियों के मुताबिक बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में अंतिम चरण में मतदान होगा। बिहार में इस समय कुल 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि उत्तर बिहार के 11 जिलों में लगताार बाढ़ का पानी कम चुका है। 15 जिलों में अभी बाढ़ परेशानी का सबब बना हुआ है। जिन जिलों में अभी सबसे अधिक बाढ़ है, वो हैं पटना, वैशाली, भोजपुर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा, भागलपुर, सारण, बक्सर, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर और समस्तीपुर।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.