BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में कोविड टीका खत्म:जिले में मंगलवार को किसी भी केंद्र पर नहीं दिया जाएगा टिका, सिर्फ को-वैक्सीन का दूसरा डोज के लिए जाए केंद्र

मुजफ्फरपुर में कोविड टीका खत्म होने के कारण मंगलवार को किसी भी केंद्र पर टिका नहीं दिया जाएगा। केवल, को-वैक्सीन के दूसरा डोज के लिए सदर अस्पताल के एक केंद्र पर चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को जिले में टिका खत्म हो गया। जबकि, कोरोना का टीका मुख्यालय से नहीं दिया गया।

इधर, सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार ने बताया कि मुख्यालय से जो टीका मिला था, वह सोमवार को खत्म हो गया। टीका केंद्र के प्रभारी पटना गये थे, लेकिन वहां टीका नहीं मिलने पर वह फिर वापस आ गये। इस कारण मंगलवार को जिले के किसी भी केंद्र पर कोरोना टीका नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ सदर अस्पताल में को-वैक्सीन का दूसरा डोज के लिए एक केंद्र चलेगा। यदि मंगलवार शाम तक मुख्यालय से टीका उपलब्ध करा दिया जाता है, तो बुधवार से फिर से टीकाकरण के लिए सभी केंद्र सुचारू ढंग से चलने लगेंगे।

टिकाकरण के दौरान मारपीट, गार्ड से हाथापाई:

सोमवार को जिले के हर केंद्र पर टिका लेने वाले लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई। इस दौरान कुछ युवक भीड़ की कतार में जबरन घुसने की कोशिश करने लगे। इसपर उक्त युवकों से कतार में खड़े लोगो से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिती उतपन्न हो गई। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना पर पहुंचे गार्ड के साथ भी हाथापाई कर दी गई। मौके पर पहुंचे अन्य गार्ड ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रेजिस्ट्रेशन काउंटर बंद रहा। मामला शांत होने के बाद काउंटर फिर से चालू किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.