वैशाली के हाजीपुर नगर के वार्ड नंबर 01, 06 और 03 नंबर वार्ड में गंडक नदी का पानी घुस जाने से हड़कंप मच गया है। गंडक नदी में आई वृद्धि के कारण पानी ऊपरी इलाके में प्रवेश कर गया है, जिससे दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


घरों में घुसा पानी।
क्या कहते हैं वार्ड 01 के निवासी
वार्ड संख्या 01 निवासी राजबलभ राय का कहना है कि पहली बार गंडक नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। गंडक नदी के उफान के कारण इस इलाके में बाढ़ आ गई है, जहां पहले कभी भी बाढ़ नहीं आई थी। बाढ़ आ जाने के कारण लोग मुश्किल में पड़ गए हैं। चारों तरफ पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, ऐसे में लोग त्राहिमाम की स्थिति में हैं।

लोगों की बढ़ी मुश्किलें।

88 वर्ष पूर्व आई थी वार्ड में बाढ़
लोगों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति उन्होंने कभी नहीं देखी और पूर्वजों के मुताबिक साल 1934 में इसी तरह का बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी जो सड़को पर नाव चली थी। इस तरह करीब 88 साल पहले शहर को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ी थी लेकिन गंडक नदी में आई उफान के कारण एक बार फिर हाजीपुर शहर डूबने के कगार पर चला गया है। बाढ़ का पानी का तेज बहाव जारी है जिसे खतरा बढ़ता जा रहा है।
आवागमन में लोगों को बढ़ी परेशानी
बाढ़ का पानी वार्डो में फैल जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर पानी चढ़ गया है वही दर्जनों घरों में पानी घुस चुका है।अंजानपीर से लालगंज मुख्य मार्ग, बालादास मठ से लालगंज मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली और तंगौल से हथसारगंज जाने वाली सड़को पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से लोंगो को आवागमन करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।वही इन वार्डो से बाढ़ का पानी आईटीआई के पीछे जा रही है।




Leave a Reply