BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गायघाट प्रभारी थानाध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, दी झंडा को सलामी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गायघाट प्रभारी थानाध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन,दी झंडा को सलामी।

Repoted by Deepak

गायघाट। थाना परिसर में 75वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल राम ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और शहीदों को नमन जर श्रंद्धाजलि अर्पित किया। इस दौरान झंडे को प्रभारी थानाध्यक्ष के साथ मौके पर मौजूद सभी लोंगो ने राष्ट्र गान गाकर झंडे को सलामी दिये।इस मौके पर एएसआई विनोद कुमार, एसआई एक्लाख रहमान, आशा देवी कर्ण, राजेश कुमार समेत कई अधिकारी समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल राम ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है।आज ही हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से स्वतंत्र हुआ था।आज का दिन हर एक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। आज हम अमर शहीद वीरों को याद करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया। उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिवस है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.