BIHARBreaking NewsSTATE

Independence Day in Flood: बिहार में कहीं घुटने भर तो कहीं गर्दन तक पानी में लहराया तिरंगा, देखें तस्‍वीरें

Independence Day Celebrations in Flood पूरे देश की तरह बिहार में भी रविवार को स्‍वतंत्रता दिवस के महापर्व की धूम है। हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन के तहत कार्यक्रमों में कुछ लोग ही शामिल रहे, लेकिन उल्‍लास में कोई कमी नहीं दिखी। राज्‍य का मुख्‍य राजकीय समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। वहां मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा पटना में राज भवन, हाईकोर्ट व विभिन्‍न सरकारी विभागाें के अलावा सरकारी व निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्‍थानाें, राजनीतिक दलों के कार्यालयों तथा जिला से पंचायत मुख्‍यालयों तक तिरंगा फहराया गया। इनसे अलग राज्‍य के कई भागों में बाढ़ के बीच झंडोत्‍तोलन का नजारा देखने लायक रहा। कहीं घुटनों तक पानी तो कहीं गईन तक पानी में घुसकर तिरंगा लहराया गया। आइए तस्‍वीरों में देखें, पटना का मुख्‍य समारोह एवं बाढ़ के दौरान कैसे मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस।

पटना के गांधी मैदान में मुख्‍य समारोह

पटना के गांधी मैदान में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्‍तोलन किया। इस असवर पर उन्‍होंने झंडे को सलामी दी तथा जनता को संबोधित किया।

jagran josh

पटना में सीएम नीतीश का सरकारी आवास

jagran josh

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक, अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास में झंडोतोलन किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रध्‍वज की सलामी लेते मुख्‍यमंत्री। 

दरभंगा: घुटने भर पानी में झंडोत्‍तोलन

दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बनरझूला स्थित प्राथमिक विद्यालय में घुटने भर बाढ़ के पानी में खड़े होकर प्रधानाध्यापक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

jagran josh

मोतिहारी: पानी भरे पुलिस लाइन में परेड

मोतिहारी के पुलिस लाइन में बरसात का पानी जमा है। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने इसी जल-जमाव में खड़ा होकर तिरंगे को सलामी दी। पानी भरे पुलिस लाइन परिसर में ही परेड हुआ।

jagran josh

मुंगेर: गर्दन तक डूबकर लहराया तिरंगा

मुंगेर की बाढ़ प्रभावित हेमजापुर पंचायत के सुंदरपुर के युवकों ने गर्दन तक पानी में डूबकर झंडोत्तोलन किया। युवाओं के इस जज्बे को देखकर सभी वाह-वाह कर उठे।

jagran josh

खगड़िया: नाव पर तिरंगा लगा पानी में मनाया स्वतंत्रता दिवस

खगड़िया के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में नाव पर तिरंगा लगाकर नाविकों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह पंचायत बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.