BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : युवा संकल्प यात्रा के रूप मे भाजयुमो मनायेंगी स्वतन्त्रता दिवस

युवा संकल्प यात्रा के रूप मे भाजयुमो मनायेंगी स्वतन्त्रता दिवस

भाजपा जिला कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्गेश सिंह ने प्रेस वार्ता की जिसमे उन्होने प्रदेश के युवाओं से देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस को धूम धाम से मनाने का आह्वाहन किया, उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष मे युवा संकल्प यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा पटना, दरभंगा, कटिहार, गया से आरंभ होगी जो 75 किलोमीटर तक होगी, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगा और पार्टी के झंडे के साथ साइकिल से यात्रा करेगे। 15 और 16 अगस्त को युवा मोर्चा हर मंडल मे तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम करेगे।


प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साहु, प्रदेश मंत्री अमित ठाकुर, साहेब कुमार साह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिरंजन सिंह, भारत रत्न, रविरंजन शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजयुमो नचिकेता पाण्डेय,उपाध्यक्ष अमरेश कुमार विपुल, अमित राठौर, गोविन्द कुमार, जिला मंत्री साकेत शुभम्, आदित्य स्वरूप,
प्रियांशु श्रीवास्तव, रोहण कुमार, देवकांत झा, नीतेश दूबे, आदित्य कुमार, उमंग कुमार, विशाल चौहान, प्रिंस कुमार मिश्रा, गौरव जायसवाल, रोहन पटेल, अभिषेक पासवान, सूरज सिंह, प्रियांशु सिंह राजपूत, रोहण कुमार, संजय कुमार आदि शामिल हुए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.