बाढ़ से बेहाल बिहार के लिए चिंता की खबर है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक पूरे राज्य में बारिश के आसार जताते हुए ब्लू अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को भोर में पटना में बारिश हुई। इससे शहर के कुर्जी, राजीवनगर, दीघा, कंकड़बाग के कुछ इलाकों में पानी भर गया। कारण, गंगा में बाढ़ के कारण बारिश का पानी शहर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में ब्लू अलर्ट के दौरान बारिश हुई तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बिहार के अधिकाशं हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, उत्तर बिहार में कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान भी है। इनमें अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और पूर्वी पश्चिमी चंपारण हैं।
मौसम विभाग ने 16 अगस्त को भी 24 से अधिक जिलों में ब्लू अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 अगस्त तक पश्विमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में बारिश का अलर्ट है।


कुर्जी इलाके में पी एंड मॉल के आस पास लोयला स्कूल के पास पूरा पानी जमा है।

इसके अलावा, दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में 12 अगस्त को बारिश होगी।
पटना में बारिश से जलजमाव
पटना में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। कुर्जी इलाका में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। पी एंड मॉल, लोयला स्कूल के आसपास पानी जमा है। यहां लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल है।
बिहार में ऐसे बन रहा बारिश का सिस्टम
मानसून की ट्रफ रेखा अमृतसर, पटियाला, बरेली, गोरखपुर, पटना औा बिहार के कई इलाकों से होकर पूर्वी अरुणाचल प्रदेश की ओर गुजर रही है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र भी बिहार के साथ पास के पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश में फैला है। वहीं, एक अन्य उत्तर-दक्षिण ट्रफ बिहार के चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड एवं ओडिशा के रास्ते पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।



Leave a Reply