कश्मीर और हिमाचल की ओर से चल रही पछुआ हवा की च’पेट में राजधानी पटना समेत पूरा प्रदेश कां’प रहा है. शुक्रवार को राजधानी पटना, गया, छपरा, पूर्णिया, दरभंगा, सुपौल, डेहरी समेत कई इला’के सीवियर कोल्ड डे की च’पेट में रहे. वहीं भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित के कई हिस्सों में जबर’दस्त शीतल’हर चली.बता दें कि लगातार सामान्य से 8 से 10 डिग्री नीचे चल ही रहा है, न्यूनतम तापमान भी अब सभी जगह 10 डिग्री से नीचे आ गया है. मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 13.8 पर आ गया है. यह सामान्य से 9 डि’ग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 पर पहुंच गया है.

यह सामान्य से तीन डि’ग्री कम है. पूर्णिया की भी लगभग यही स्थिति है. वहां दिन का तापमान 15.4 डि’ग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री पर पहुंच गया है.मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे प्रदेश में शनिवार को ऑरेंज अ’लर्ट और रविवार के लिए येलो अल’र्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि प्रदेश के कई इला’कों में शीतलहर चल सकती है. सीवियर कोल्ड डे की स्थिति पूरे बिहार में बनने का पूर्वानुमान है. सात से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की र’फ्तार से चली ठंडी हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में शुक्रवार को हा’ड़ कं’पा देने वाली सर्दी महसूस की गयी.मौसम विज्ञान ने सरकारी एजेंसियों को जरूरी कदम उठाने के लिए सचेत कर दिया है. इसके अलावा आम लोगों को आगाह किया है कि मौसम की बिगड़ी हुई स्थिति के मद्देनजर स’तर्क रहें. उसी के अनुसार बाहरी कामकाज तय करें.

डीएम ने दिए निर्देश
पटना में लगातार बढ़ रही कनकनी को देखते हुए डीएम कुमार रवि ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं को 28 दिसंबर से दो जनवरी तक बंद कर दिया है. इसमें निजी व सरकारी स्कूल शामिल हैं. डीएम ने कहा कि ठंड व न्यूनतम तापमान का बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्र’भाव और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है.




Leave a Reply