जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर आरजेडी ने आज पूरे बिहार में प्रदर्शन किया. इसके तहत मुजफ्फरपुर में भी राजद के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. केंद्र से जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग करते हुए पार्टी के विधायकों, नेताओं व कार्यकताओं ने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाज़ी की.
राजद का जुलूस जिले के विभिन्न मांर्गों से होते हुए समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया. राजद ने जिला पदाधिकारी कार्यालय का घेराव भी किया. यह जुलूस सभा में तब्दील हो गया. नेताओं ने कहा कि जब तक जाति आधारित जनगणना लागू नहीं होगी, तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान विधायक मुन्ना यादव, विधायक निरंजन राय, जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, चंदन यादव, वसीम अहमद मुन्ना समेत सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
बता दें कि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वह जाति आधारित जनगणना नहीं कराएगा. केवल एससी और एसटी की जाति आधारित जनगणना होगी. बाकी जातियों की जनगणना अलग से नहीं करायी जाएगी. इसे लेकर विपक्ष ही नहीं, एनडीए में शामिल जेडीयू की ओर से भी कास्ट बेस्ड सेंसस कराये जाने की मांग की जा रही है. इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. उन्होंने मिलने के लिए पीएम को पत्र भी लिखा है.


Input : LiveCities



Leave a Reply