Breaking NewsMAHARASHTRA

3 रेलवे स्टेशन और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मुंबई. पुलिस को मुंबई के तीन बड़े रेलवे स्टेशन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल (Mumbai Bomb Threat Call)  मिले हैं. लिहाजा पुलिस ने इन सभी जगहों पर सुरक्षा इंतजामात को और बढ़ा दिए हैं. हालांकि तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. फिलहाल पूरे मामले की जांच लगातार की जा रही है.

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि बम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर रखे गए हैं.

Youtube Video

तलाशी अभियान चलाया गया
अधिकारी ने आगे कहा, ‘कॉल मिलने के बाद, सरकारी रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया.’

अब तक नहीं मिली है कोई संदिग्ध चीज़
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘इन जगहों पर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन वहां भारी पुलिस तैनाती की गई है. आगे की जांच जारी है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.