बिहार में आज से 25 अगस्त तक अनलॉक-5 रहेगा। अनलॉक-5 के प्रावधान शनिवार से लागू हो गए हैं। इसके तहत 9वीं और 10वीं के छात्रों के स्कूल भी खुलेंगे और कोचिंग संस्थानों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ पढ़ाई हो सकेगी। अनलॉक-4 की समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई है। अनलॉक-5 में सरकार ने व्यवसायिक और शिक्षण गतिविधियों में बड़ी रियायत दी गई है। राज्य में अब कुछ प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत दे दी गई है।


क्या-क्या मिली छूट
शनिवार से सभी दुकानें सामान्य तरीके से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगी। कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। पहली से 8वीं तक के स्कूल खुल भी 16 अगस्त से खुल सकेंगे। खास बात यह है कि स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में प्रत्येक छात्र एक दिन बीच कर आएगा। सिनेमा हॉल और मॉल भी शनिवार से खुलेंगे। सिनेमा हॉल में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम 7 बजे तक खुलेंगे और शॉपिंग मॉल एक दिन बीच कर शाम 7 बजे तक खुलेंगे। यह प्रावधान 7 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। सार्वजिनक वाहनों पर अब कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
बुधवार को सीएम ने लिया था फैसला
CM नीतीश कुमार ने क्राइसिस मैनेजमैंट ग्रुप की बैठक में अनलॉक-5 को लेकर फैसला लिया था। उन्होंने बुधवार को निर्णयों की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए 7 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। नौवीं से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा के स्कूल 16 अगस्त से खुलेंगे। लेकिन, बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। लोगों को अभी-भी कोविड संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए।
6 अगस्त तक क्या थी पाबंदिया
- अभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल बंद थे।
- सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं हो रही थी।
- सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेलकूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध जारी था।
- सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक थी।




Leave a Reply