समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की हथि’यारबंद अप’राधियों ने गो’ली मा’रकर ‘ह’त्या कर दी। वह शुक्रवार सुबह बखरी बुजुर्ग में पंचायती के लिए गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अ’पराधियों ने उनके सिर में 5 गो’लियां दाग दीं, इससे मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई। हत्या के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। उनके घर के बाहर पूरा गांव उमड़ पड़ा। लोग जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। NH-28 पर आ’क्रोशित लोग टायर ज’लाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यातायात पूरी तरह से बाधित है। इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।



NH-28 पर टायर जलाते लोग।
लोगों ने बताया कि शशिनाथ झा गांव में ही एक पंचायती करके उठे थे। पंचायती के बाद वह घर जाने के लिए अपनी कार की ओर जा रहे थे। वहीं घात लगाकर बैठे 3 हथि’यारबंद अप’राधियों ने उन पर गो’लियां चलानी शुरू कर दीं। पि’स्टल से 4-5 गो’लियां मुखिया के सिर में दाग दीं, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अप’राधी फरार हो गए थे।




Leave a Reply