मुजफ्फरपुर में काजीमोहम्मदपुर थाना के गन्नीपुर स्थित ITI कॉलेज में दवा व्यवसाई की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में ला’श मिली है। घ’टना की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानेदार सत्येंद्र सिन्हा मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू की गई। मृ’त महिला की पहचान दवा व्यवसाई ब्रजेश कुमार की पत्नी प्रियंका देवी (35) के रूप में हुई है। वह टाउन थाना क्षेत्र स्थित केदारनाथ रोड की रहने वाली थी। पुलिस को मृ’त प्रियंका के हाथ पर कुछ लिखा हुआ मिला। इसमें कलम से लिखा था कि मैं अपनी मौ’त की जिम्मेवार हूं। मेरे बैग में एक डायरी है। उसे देख लीजिएगा। पुलिस का कहना है कि यह लिखवाट महिला की है या किसी और कि इसका पता तो एक्सपर्ट से ही लगेगा।


कान की बाली और गले की चेन गायब
मृ’त महिला की ननद प्रतिमा ने बताया कि शनिवार सुबह वह वॉक के लिए करीब 5 बजे निकली थीं। आठ बजे तक वह लौट कर घर नही आईं तो वे लोग चिंतित हो गए। ननद ने बताया कि वह घर से कान की बाली और गले में चेन पहनकर निकली थीं। लेकिन, अभी उनके कान से बाली और चेन गायब है। परिजन ने गार्ड पर गई ‘ह’त्या का आरोप लगाया है। गार्ड शत्रुघ्न को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला को घसीटकर बाहर फेकने वाले कॉलेज के तीन अन्य कर्मी फ़रार हैं। उन सभी की तलाश में पुलिस छापेमा’री कर रही है। थानेदार का कहना है कि महिला के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। हत्या है या आत्मह’त्या इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेगा।
पहले ब्रजेश को दी सूचना, फिर खोजबीन को निकले
प्रतिमा ने प्रियंका के पति ब्रजेश को कॉल कर इसकी सूचना दी। इसके बाद सभी लोग खोजबीन को निकले। इसी दौरान रास्ते मे जानकारी मिली कि एक महिला का शव मिला है। घट’नास्थल पर पहुंचकर उसकी पहचान की। पुलिस छानबीन कर रही थी तभी कॉलेज के गार्ड शत्रुघ्न पर नज़र पड़ी। वह भीतर से सब नज़ारा देख रहा था। थानेदार को संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान उसे बाथरूम के लिए कॉलेज के अंदर आ गई। बाथरूम का रास्ता पूछा तो गार्ड ने बताया दिया। लेकिन, बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकली।




Leave a Reply