BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

  • बन रहे नवनिर्मित मातृ-शिशु अस्पताल,ऑक्सिजन प्लांट का लिया जायजा 

–  कोरोना की संभावित तीसरी लहर के आलोक में तैयारियो को लेकर दिए निर्देश
 
सीतामढ़ी। 5 अगस्त
जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने गुरुवार को  सदर अस्पताल पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। उन्होंने 100 बिस्तर वाले नवनिर्मित मातृ-शिशु अस्पताल  का निरीक्षण किया एवम निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर शेष सभी कार्यो को पूर्ण कर रिपोर्ट करे। उन्होंने 200 एवं 1000 एलपीएम के दो बन रहे ऑक्सिजन प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिया कि अविलम्ब इसके कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर के आलोक में सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण परिसर की साफ-सफ़ाई को लेकर भी कई  निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल पहुँचकर निर्मित हो रहे ऑक्सिजन प्लांट का जायजा लिया और निर्देश दिया कि जितनी जल्द हो सके ऑक्सिजन प्लांट को चालू करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सदर अस्पताल में एक अन्य लगाए जाने वाले तीसरा ऑक्सिजन प्लांट को भी जल्द से जल्द स्थापित करने को लेकर सिविल सर्जन को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि कोरोना जांच की आरटीपीसीआर मशीन को  हर हाल में अतिशीघ्र चालू करवाये ताकि जिले के लोगो की आरटीपीसीआर जाँच अपने ही जिले में ससमय हो सके।  उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में स्वास्थ्य सुविधाओ की गुणवत्ता में सुधार करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में अनावश्यक व्यक्ति या किसी भी प्रकार के बिचौलिए नजर नही आने चाहिये, अन्यथा जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमे अधिक से अधिक टेस्टिंग एवम तीव्र गति से टीकाकरण के द्वारा जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकना है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना का टीका सरकार से एक सतत प्रक्रिया के तहत प्राप्त होती है। जिले में अभी तक साढ़े छह लाख से भी अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 22 टीका एक्सप्रेस सहित पर्याप्त संख्या में टीकाकेन्द्र बनाये गए है।  उन्होंने लोगो से अपील किया कि जिन्होंने सेकंड डोज़ नही लिया है वे ससमय सेकंड डोज़ लगवा ले, साथ ही टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप  व्यवहारों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर  साफ-सफाई के साथ -साथ कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करवाये। उक्त निरीक्षण में, सिविल सर्जन, डीपीएम, हेल्थ ओएसडी प्रशांत कुमार के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.