ब्रेकिंग;गायघाट में खड़ी ट्रक में पीछे से मारा ट्रक, दोनों सड़क किनारे पलटा
Repoted by Deepak
मुज़फ्फरपुर। मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा NH57 पर गायघाट थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से इसतरह ट्रक मारी की दोनों ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी. बताया गया कि गायघाट थाना क्षेत्र के पंजबिया चौक के समीप एक खड़ी ट्रक थी और पीछे से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़के किनारे नीचे गड्ढे में जा गिरी. जिसके बाद मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस दी. हालांकि इस दुर्घटना में हताहत होने की बात सामने नही आ रही है. गायघाट पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में एक ट्रक का चालक हल्का-फुल्का घायल बताया जा रहा है. वंही सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुचीं पुलिस.

मामले में गायघाट थाना के एसआई अनिल कुमार ने बताया कि पंजबिया चौक के पास एक खड़ी ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक सड़क किनारे नीचे गड्ढे में जा गिरी है. गशती दल को तत्काल मौके पर भेज दिया गया है.





Leave a Reply