BIHARBreaking NewsSTATE

हाजीपुर : इंडियन बैंक गुदरी रोड शाखा के द्वारा जमुनी लाल कॉलेज को 10 सीलिंग फैन 20 लेड ट्यूब लाइट भेंट स्वरूप दी गयी, देखें तस्वीरें…

हाजीपुर – इंडियन बैंक इस वर्ष 15 अगस्त को 115वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस वर्ष बैंक के स्थापना दिवस के साथ-साथ देश के आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जाएगा। पूरे देश मे, विभिन्न सी एस आर कार्यक्रमों के साथ ये महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा। इसी के उपलक्ष्य में इंडियन बैंक हाजीपुर गुदरी रोड शाखा के द्वारा दिनाक 4अगस्त 2021 जमुनी लाल कॉलेज हाजीपुर में सी एस आर कार्यक्रम के तहतकॉलेज को 10 सीलिंग फैन 20 लेड ट्यूब लाइट भेंट स्वरूप दी गयी। इस अवसर पर जमुनी लाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और कॉलेज कैंपस में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में उप अंचल प्रमुख सुभाष कुमार, मुख्य प्रबंधक जी एन झा, वरीय प्रबंधक अमित राज, प्रबंधक श्रीमती कुमारी सुचिता एवं कॉलेज की ओर से प्रिंसिपल विजेंद्र नारायण, प्राध्यापक डॉ रजनीश कुमार के साथ अन्य प्राध्यापक कर्मचारी तथा विद्यार्थी कैंपस में मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.