केद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। पटना के केंद्रीय विद्यालय (बेली रोड) की छात्रा रितुपर्णा पटना जोन की टॉपर बनी है। उसे 99 फीसद अंक मिले हैं। बोर्ड ने कोरोना की दूसरी लहर के कारण इस बार कोई परीक्षा आयोजित नहीं की। छात्र के अब तक के नतीजों और सतत मूल्यांकन के आधार पर बोर्ड ने स्कूलों की मदद से परिणाम तैयार किया। ये नतीजे सीबीएसई की दो वेबसाइटों के अलावा डिजीलाकर के माध्यम से भी देखा जा सकता है। बोर्ड ने कुछ दिनों पहले ही 12वीं का रिजल्ट भी जारी किया था।
पटना जोन के डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं की उम्मीदें
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में पटना जोन से कुल 1600 स्कूलों के डेढ़ लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थ। सीबीएसई ने मानक के आधार पर स्कूलों को रिजल्ट तैयार करने का मौका दिया था। इसके लिए पिछले तीन वर्षों के रिजल्ट को आधार बनाया गया था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 12वीं के रिजल्ट के मुकाबले 10वीं में बिहार जोन का प्रदर्शन ठीक रहा है। सबसे बेहतर प्रदर्शन त्रिवेंद्रम जोन ने किया। पटना जोन का नंबर बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और अजमेर के बाद है।
इन तीन तरीकों से देखा जा सकता है रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि दसवीं बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in के साथ ही https://cbse.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिजीलाकर (DigiLocker) एप के जरिये भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जानने से पहले आपको अपना रौल नंबर जानना होगा। अपना रौल नंबर जानने के लिए इस लिंक को (https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx) क्लिक करें।




Leave a Reply