BIHARBreaking NewsSTATE

CBSE 10th result 2021: छात्रों का इंतजार खत्‍म, पर‍िणाम जारी , यहां देखें र‍िजल्‍ट, मुजफ्फरपुर में परीक्षार्थियों में उत्‍साह

सीबीएसई 10वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड प्रबंधन की ओर से परिणाम जारी कर दिया गया है। पर‍िणाम cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका था। केंद्र सरकार ने परीक्षार्थियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे रद कर दिया था। र‍िजल्‍द जारी होने से मुजफ्फरपुर के छात्र काफी उत्‍साह‍ित हैं। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परिणाम के बाद अब विद्यार्थियों को हाई स्कूल के परिणाम का इंतजार भी खत्‍म हो गया है। इसके बाद स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो विद्यार्थियों अपने नंबर से असंतुष्ट होंगे वे परीक्षा में बैठ सकते हैं। बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किया जाएगा। ऐसे में वह ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने और अपनी शिकायत दर्ज कराने का मौका देगा। बताते चले क‍ि व‍िद्यार्थी अपनी मार्क्‍सशीट ड‍िज‍िलॉकर से प्राप्‍त कर सकेंगे। इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम वैकल्पिक ढंग से तैयार किए गए हैं। कोरोना संक्रमण की वि‍द्याथ‍िर्यों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभाव‍ित हो गई थी। छात्र स‍िर्फ ऑनलाइन क्‍लास से पढ़ाई क‍िए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.