BIHARBreaking News

तेजप्रताप का भाषण सुनने पहुंचा भू’त / लालू के बड़े लाल बोले- बात होती है मेरी, ताड़ के पेड़ पर बैठा था, महादेव का नाम लिया तो वही भयभीत हो गया

तेज प्रताप यादव को इन दिनों सपनों में भूत नजर आ रहा है। उनके भाषण को सुनने के लिए भूत भी पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान खुद कही। उन्होंने कहा कि हसनपुर में बाढ़ के दौरान दौरा करने गए- ‘वहां ताड़ के पेड़ पर भूत बैठा दिखा। वो हमको पकड़ने के लिए आ रहा था। हम महादेव का नाम लिए तो भूत सकपका गया। लेकिन, भूत से हम डरे नहीं। हम उससे पूछे कि हमको क्यों डरा रहे हो’ ? भूत बोला कि वह मेरा भाषण सुनने आया है।

तेज प्रताप ने कहा कि यह पूरा वाकया उन्होंने सपने में देखा है। उन्होंने कहा कि सपने में यह भी देखा था कि हसनपुर में मंच लगा हुआ है और गांव देहात का पूरा सीन है। हम मंच से भाषण दे रहे हैं। भाषण के बाद एंबेसडर गाड़ी पर आकर बैठे तो देखे तो एक नदी है और बड़ा सा ताड़ का पेड़ भी है। सोमवार को तेज प्रताप फेसबुक पेज पर लाइव में यह सब बोल रहे थे।

छात्र जनता दल की बुलाई थी बैठक

लालू के बड़े बेटे ने यह भी कहा कि ‘लोग उनसे कहते हैं कि आप जो भाषण देने हैं ना भैया तो लगता है कि सेकेंड लालू बोल रहे हैं। मेरे बारे में सपना भी लोग देखने लगे हैं। तो हम लोगों के सपना में भी रहते हैं।’ तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर छात्र जनता दल की बैठक बुलाई थी। इसमें मखदुमपुर के विधायक सतीश दास और RJD के प्रवक्ता शक्ति यादव भी मौजूद थे।

हमने गरीबी नहीं देखी, सब कुछ बना बनाया मिल गया

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने गरीबी नहीं देखी। संघर्ष नहीं किया। सब कुछ बना बनाया मिल गया। हमारे पिता लालू प्रसाद यादव हमारे आदर्श हैं। उन्होंने काफी संघर्ष नौजवानों, छात्रों, महिलाओं के लिए किया और सभी जातियों को एक सा समझा। उन्होंने कहा कि पहले की शक्तियां बैठने के लिए कुर्सी नहीं देती थीं। उसको खत्म करने का काम किया लालू प्रसाद ने। छात्रों-युवाओं से अपील करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि माता-पिता से पुरानी कहानी सुनिए और उसे जनता के बीच रखिए।

नया कुर्ता-पायजमा सिलवाने और परफ्यूम लगाने से नेता नहीं हो जाता

तेजप्रताप यादव ने कहा कि फुलवरिया गांव में जब एक बच्चे का जन्म होता है तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह बच्चा बड़ा होकर बड़े-बड़े को पटखनी दे देगा। आपको समझना होगा कि हमारे नेता गरीब गुरबा के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाने का जो काम किया वह किसी अन्य ने नहीं किया। लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री भी थे तो गरीब रथ ट्रेन चलाई। आज-कल के नेता सब नया-नया होर्डिंग लगाते हैं। नेता सब नया-नया खादी का कुर्ता पायजामा सिलवा लेते हैं और चार्ली का परफ्यूम लगा लेते हैं तो समझते हैं कि नेता हो गए। नेता बनने के लिए संघर्ष की जरूरत होती है।

इमली के पेड़ में जितना पत्ता है उतना घोटाला हुआ नीतीश सरकार में

तेजस्वी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय छोटे थे तब हम नारा लगाते थे- ‘जेकरा हाथ में चक्का बा, ओकर जीत पक्का बा। जिनको आगे बढ़ाने का काम पिता जी ने किया उन्होंने पत्ता काटने का काम किया। हमको देखकर बहुत से जवान लोग बाल बढ़वाने लगे तो हमने बाल कटवा लिया। पिता जी से हमारी बात लगातार होती रहती है। हम उनको सब बताते रहते हैं। हम छात्रों और नौजवानों को सड़क पर संघर्ष करते हुए देखते रहना चाहते हैं। छात्र जीवन क्या है प्रोडक्ट है। उसको हम लोग तैयार करते हैं। अभी के राज में पढ़ाई के नाम पर घोटाला है। इमली के पेड़ में जितना पत्ता होता है उतना घोटाला किया इस सरकार ने’।

7 अगस्त को दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा

छात्रों को तेजप्रताप ने कहा कि 7 अगस्त को जातीय जनगणना को लेकर आंदोलन होगा- ‘उसी में सरकार का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जेल भरो आंदोलन करना होगा। पिता जी ने जेपी को बचाने के लिए लाठी खाई। हम सब को भी लड़ना-भिड़ना है। बहुत सारे लोग गद्दी मिलने पर उसका दुरुपयोग करने का काम करते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। एक युवा लाइव के बीच इधर से उधर कर रहा था, उसे तेजप्रताप यादव ने कहा कि आरएसएसिया की तरह डिस्टर्ब कर रहे हो, बैठो वहां जाकर’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.