BIHARBreaking NewsSTATE

चिराग ने CM नीतीश पर किया बैक-टू-बैक हमला:कहा- भाजपा की दया पर CM बने हुए हैं और PM मैटेरियल बता उसी की जड़ काटने में लगे हैं

जनता दल यूनाईटेड के संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नीतीश कुमार के PM मैटेरियल वाले बयान पर बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को इस कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी तंज कसा है। अपने सोशल मीडिया एकांउट पर बैक-टू-बैक तीन पोस्ट कर बिना नाम लिए CM नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

पहले पोस्ट के जरिए चिराग ने लिखा…’सुना है ‘पीएम मटेरियल’ की महत्वाकांक्षा फिर जोर मारने लगी है। किसी प्रधानमंत्री के पद पर होते हुए अगर किसी सहयोगी की तरफ से ये आये कि वह भी पीएम मटेरियल है तो जाहिर है कि भावना मौजूदा प्रधानमंत्री के पद को छीन लेने की है’।

वहीं, अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा है- ‘एक ‘मन की बात’ पीएम सुनाते हैं। दूसरी ‘मन की बात’ पीएम मटेरियल की तरफ से आयी है। अंतर ये है कि पीएम मटेरियल की बातें स्वार्थ में सराबोर हैं। लोगों द्वारा रिजेक्ट होने के बाद भाजपा की दया पर सीएम बने पीएम मटेरियल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ही जड़ खोदने में लगे हैं’।

तीसरे पोस्ट के जरिए चिराग पासवान ने कहा कि…’पीएम मटेरियल ने भाजपा के दम पर भाजपा के ही खिलाफ अपनी गुप्त योजना को अंजाम देना शुरू कर दिया है। जातीय जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण कानून, सीएए-एनआरसी जैसे मुद्दों पर बीजेपी से अलग राह अपनाकर पीएम मटेरियल ने अपने सपने को सच करने का अभियान शुरू कर दिया है। सावधान !!’!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.