हुजूर… एक दबंग परिवार मेरे घर को लूट लिया. हमारे साथ मारपीट भी किया. हम जब थाना गए तो थाना के लोगों ने भी पीट कर भगा दिया.’ इतना कहते ही मुजफ्फरपुर सरैया थाना क्षेत्र से आयी एक महिला फफक पड़ती है. मामला जनता दारबार का है. जहां सीएम नीतीश कुमार लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं.
रोते हुए महिला थोड़ा संभलती है और फिर कहती है, वो सब दबंग परिवार का है. सीएम पूछते हैं, पुलिसवालों ने किया? जवाब मिला, पुलिस ने भी किया. उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस विभाग से फोन पर बात कर मामले का निपटारा करने को कह दिया.
महिला ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा, ‘हम आपके दरबार में आए हैं. इंसाफ कीजिए. वो लोग घर पर नहीं रहने देता है. भगा देता है. केस करने जाते हैं तो पुलिस वाला भगा देता है.’ बता दें कि सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में हैं. लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं. साथ ही साथ मामले का निपटारा करने के लिए संबंधित विभाग को भी दे रहे हैं.


Input: LiveCities



Leave a Reply