मुजफ्फरपुर जिले में हाईटेंशन तार गिरने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। तार टूटने से करीब एक हज़ार लोगों की आबादी प्रभावित हुई है। वहीं शनिवार दोपहर तक भी बिजली विभाग का कोई कर्मी या अधिकारी इसकी सुध लेने नहीं गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर कर्ण गांव की है।
वहीं इस संबंध में छात्र राजद के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कई बार विभाग को सूचना दी गयी। लेकिन विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। मदारीपुर कर्ण में हमेशा बिजली की समस्या बनी रहती है। इसका समाधान विभाग द्वारा नहीं निकाला जाता है। गांव में बिजली नहीं रहने के कारण पानी की समस्या भी उतपन्न हो गयी। नल जल योजना वाली पानी की सप्लाई पिछले 18 घन्टे से अधिक से ठप है।

दरअसल शुक्रवार रात तेज़ आंधी और बारिश आने के कारण कई इलाकों में ब्लैक आउट की स्थिति रही। जगह-जगह बिजली के तार पर पेड़ गिर गए। इस कारण बिजली गुल हो गयी। मुजफ्फरपुर शहर में कच्ची पक्की, इंद्रा कॉलोनी में तार पर पेड़ गिरने से पूरी रात बिजली बाधित रही। कुछ इलाकों में रोटेशन के जरिए बिजली सप्लाई दिया गया। बावजूद इसके मुशहरी, रोहुआ, बेला, SKMCH इलाका, ब्रह्मपुरा समेत कई इलाकों में रात भर बिजली आंख मिचौली खेलती रही। इंद्रा कॉलोनी वाले इलाके में देर रात बिजली विभाग के कर्मियों ने पेड़ का काटकर हटा दिया और लाइन चालू कर दिया था। लेकिन, वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।



Leave a Reply