BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में चो’रों ने पहले कुत्तों को नशीला बिस्किट खिलाया, फिर ले उड़े 17 लाख के गहने; CCTV का DBR बॉक्स भी ले गए

मुजफ्फरपुर में देर रात चोरों ने मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर OP क्षेत्र के पानापुर बाजार में दो ज्वेलर्स का शटर काट 17 लाख के गहने और कैश उड़ाए। चोरों ने जहां वारदात को अंजाम दिया है वह थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर है। लोगों को इस बात का पता तब चला जब सुबह बाजार खुला। दुकान का शटर कटा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदारों को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

कुत्ते अभी भी नशे के कारण आंख खोल नहीं पा रहे हैं।

कुत्ते अभी भी नशे के कारण आंख खोल नहीं पा रहे हैं।

मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर OP क्षेत्र के पानापुर बाजार में देर रात दर्जनों की संख्या में कुत्ते होते हैं। यह चोरों को पहले से पता था। इसलिए चोरों ने पहले कुत्तों को नशीला पदार्थ मिला हुआ बिस्किट खिला दिया। जब कुत्ते बेहोश हो गए तो गैस कटर से दुकानों का शटर काट दिया, फिर गल्ला और तिजोरी से कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब बाज़ार खुला तो घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई।

चोरी के बाद खाली पड़े दराज।

चोरी के बाद खाली पड़े दराज।

दुकानदार चन्दन राज और बसंत सोनी भी दुकान पर पहुंचे। भीतर जाकर छानबीन की। देखा कि नकदी के अलावा जेवरात की भी चोरी हो गई है। खोजबीन शुरू की गई तो तिजोरी घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक आम के बागान में मिला। इसे गैस कटर से काटकर जेवरात चोरी कर लिए गए थे। मुज़फ़्फ़रपुर में बेखौफ चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी इलाके में चोरी की वारदात हो रही है। इससे आम लोग से लेकर व्यवसायी वर्ग भी परेशान हैं।

दुकान में चोरी के बाद नजारा।

दुकान में चोरी के बाद नजारा।

पानापुर ओपी से पानापुर बाजार की दूरी महज 500 मीटर है। फिर भी पुलिस को भनक नहीं लगी। बताया जा रहा है करीब एक दर्जन की संख्या में नकाबपोश चोर बाजार में देर रात पहुंचे। बाज़ार में लगाया गया सीसीटीवी को डंडे से मार’कर तोड़ दिया। फिर दुकान का शटर काटकर भीतर घुसे। चो’री करने के बाद दुकान से सीसीटीवी का DBR बॉक्स भी चोरी कर ले गए, ताकि पुलिस को उनलोगों की पहचान नहीं हो सके।

घट’ना की सूचना पर पानापुर ओपी प्रभारी अरविंद कुमार जांच को पहुंचे। डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई गई। दुकानदारों ने बताया कि गल्ला में करीब 20 हज़ार रुपए ही थे। लेकिन, चोरों ने जेवरात अधिक चोरी कर लिया।

Input : Dainik Bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.