इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की सत्रांत परीक्षा 3 अगस्त 2021 से शुरु हो रही है। 9 सितंबर तक चलने वाली परीक्षा का पेपर सलाखों के पीछे भी पहुंचेगा। कारागार में भी 3 सेंटर कैदियों के लिए बनाए गए हैं। पटना में कुल 21 सेंटरों पर परीक्षा होनी है जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पटना में कुल 66078 छात्र परीक्षा देंगे, जिसे लेकर कोरोना काल के अनुसार प्लानिंग कर ली गई है।
ऐसे की जा रही है एग्जाम की तैयारी
IGNOU के अंतिम वर्ष अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर पटना में तैयारी लगभग पूरी हो गई है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिलाष नायक ने बताया कि सत्रांत परीक्षा 3 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए पूरे भारतवर्ष में विश्वविद्यालय ने कुल 735 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पटना क्षेत्रीय केंद्र के अधीन कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसमें 3 परीक्षा केंद्र पटना शहर एवं 3 परीक्षा केंद्र केंद्रीय कारागारों में बनाए गए हैं। पटना क्षेत्रीय केंद्र के अधीन कुल 66,078 छात्र परीक्षा दे रहे हैं।
IGNOU ने जारी की परीक्षा सूचना पर्ची
IGNOU के अधिकारियों का कहना है कि सत्रांत परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी योग्य 4,43,307 परीक्षार्थियों को हॉल टिकट (परीक्षा सूचना पर्ची) जारी कर दिया गया है। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा केंद्रों को यह निर्देश भी दिया गया है कि अगर किन्हीं परीक्षार्थी के पास हॉल टिकट नहीं है और उनका नाम केंद्र के परीक्षार्थियों की सूची में मौजूद है तो उन्हें वे शामिल करें।

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को निर्देश है कि वह हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और से परीक्षा के दाैरान साथ लेकर आएं। परीक्षार्थियों को अपने स्वयं और साथी परीक्षार्थी की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए भी कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा हॉल में विश्वविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र अवश्य लेकर प्रवेश करें। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही परीक्षार्थी कोई भी इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स लेकर परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसे सामान लेकर कोई आत है तो कार्रवाई की जाएगी।

कोविड को लेकर पूरी व्यवस्था
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिलाष नायक ने बताया कि कोरोना को लेकर पूरी गंभीरता है और छात्रों को भी इसके लिए जागरुक किया जा रहा है। हर छात्र को यह बताया गया है कि किसी भी दशा में सोशल डिस्टेंस का नियम नहीं टूटना चाहिए। जिस तरह से छात्र परीक्षा में पास होने के लिए दिमाग लगाते हैं ऐसे ही कोरोना को मात देने के लिए भी दिमाग लगाना होगा। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिलाष नायक ने बताया कि परीक्षा को लेकर हर स्तर से तैयारी है, इसमें कोरोना से बचाव को लेकर बड़ा मुद्दा है। इस पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है। छात्रों के लिए सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस पर पूरी व्यवस्क्था की गई है। सेटर को भी सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा। किसी भी दशा में कहीं से कोरोना की गाइडलाइन टूटने नहीं दिया जाएगा।




Comment here