पटना: कल JDU को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
शनिवार को राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. शाम 4 बजे से जेडीयू मुख्यालय में यह बैठक बुलाई गई है. जिसमे पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और कार्यकारिणी के 75 सदस्य शामिल होंगे.
बैठक को लेकर जो अधिकारिक सुचना दी गई है, उसके मुताबिक के संगठन आगामी राज्यों में चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी. लेकिन इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की अटकलों के बीच संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर बड़ी बात कह डाली है.
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि आधिकारिक तौर पर भले ही पार्टी की बैठक का एजेंडा संगठन सदस्यता अभियान और आगामी राज्यों में चुनाव को लेकर रणनीति हो लेकिन अगर नेता जुड़ेंगे तो किसी भी मसले पर चर्चा हो सकती है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल अधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं है. लेकिन अगर नेता चाहे तो कुछ भी हो सकता है जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लोग बैठेंगे. तो उस पर किन बिंदुओं पर चर्चा होगी कुछ भी कह पाना मुमकिन है.




Leave a Reply