BIHARBreaking NewsSTATE

9 महीने के मासूम बच्चे अयांश की मदद को आगे आए सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता

पटना के रहनेवाले 9 महीने के मासूम बच्चे अयांश को मदद की जरुरत है. अयांश SMA नाम की दुर्लभ बीमारी है. इस बीमारी में बच्चे के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं.स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी के इलाज के लिए नाम के इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है. एक इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है. अयांश  के माता-पिता अपने बच्चे की जिंदगी के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं.

बिहार सरकार के मंत्री नीतिन नवीन ने कहा कि ये बड़ी परिस्थिति है, ऐसी परिस्थिति हमेशा नहीं आती है. एक बच्चे की भविष्य के लिए समाज के हर वर्ग लोग खड़ें होंगे. भारत की यह संस्कृति रही है, अगर जब भी कोई विषय ऐसा आता है, जहां समाज को खड़े रहने ही आवश्यक्ता पड़ती है तो समाज समाज सभी तरह से खड़ा होता है. आयांस के सहयोग के लिए सभी लोग आगे आएंगे.

बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि सरकार गरीब को मदद करती है. वे विधिवत रूप से स्वास्थ्य विभाग को आवेदन दें. फिर उसको विभाग देखेगा. सरकार मदद कर रही है. 14 साल से लोगों की सरकार मदद कर रही है. ऐसा कोई सप्ताह नहीं है जिसमे गरीबों को करोड़ों रूपए मदद सरकार करती है. आय प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन करें. सरकार जरूर मदद करेगी. इसमे आमलोगों को भी जुड़ना चाहिए. इसमे आमलोग मदद कर रही है.

वहीं, आरजेडी विधायक मुकेस रौशन ने कहा कि हमलोग जरूर मदद करेंगे. हमारे जितने भी सहयोगी मित्र और विधायक हैं. इसके लिए जरूर मदद करेंगे. बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि सीएम नीतीश को इसमे पहल करना चाहिए. जो आयांस को 16 करोड़ का इंजेक्शन लगाना है, उसमे सरकार भी मदद करें. किसी बच्चे का जीवन अनमोल है. हमलोग साथ हैं.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.