
‘भू’त’ के कारण होने वाले मानसिक विकारों और बीमारियों का उप’चार बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) और बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) डिग्री धा’रकों को सिखाया जाएगा।आयुवेर्द संकाय की डीन यामिनी भूषण त्रिपाठी के अनुसार, “ब्रांच के बारे में डॉक्टरों को औपचारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए आयुवेर्द संकाय में भूत विद्या की एक अलग इकाई बनाई गई है।” उन्होंने कहा, “यह भू’त-संबंधी बी’मारियों और मानसिक विकारों के इला’ज के आयुर्वेदिक उ’पचार से संबंधित है।”त्रिपाठी ने आगे कहा कि भूत विद्या अष्टांग आयुवेर्द की आठ बुनियादी शाखाओं में से एक है। यह मुख्य रूप से मानसिक विकारों, अ’ज्ञात कारणों और मन या मानसिक स्थितियों के रोगों से संबंधित है। बीएचयू में आयुवेर्द संकाय, भू’त विद्या की एक अलग इकाई बनाने और विषय पर एक सर्टिफिकेट कोर्स डिजाइन करने वाला देश का पहला संकाय है।

इस आयुवेर्द शाखा के लिए छह महीने पहले एक अलग इकाई स्थापित करने के प्रयास शुरू हुए थे। संकाय में सभी 16 विभागों के प्रमुखों की बैठक के बाद इस प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया गया था। फिर यह प्रस्ताव विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद को भेजा गया, जिसने अष्टांग आयुवेर्द की बुनियादी शाखाओं में से एक पर एक अलग इकाई और एक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम को मंजूरी दी।संकाय में एसोसिएट प्रोफेसर आयुवेर्द वैद्य सुशील कुमार दुबे ने कहा, “नई इकाई भू’त विद्या से संबंधित विभिन्न चीजों के अध्ययन में मदद करेगी, जो पूरी तरह से आयुर्वेदिक तरीके से मनोवैज्ञानिक विकारों और असामान्य मानसिक स्थिति से संबंधित है।”




Leave a Reply