Breaking NewsDELHI

अरविंद केजरीवाल- ‘झुग्गी-झोपड़ी वालों को मिलेंगे पक्के घर’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी-झोपड़ी के निवासियों के लिए मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ का आरंभ किया और कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को पक्का घर मुहैया कराएगी।केजरीवाल के अनुसार, झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे 65,000 परिवारों को मंगलवार को प्रमाण पत्र बांटे गए और उन्हें जल्दी ही पक्के घर दिए जाएंगे। इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार ने झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वालों के लिए कुछ नहीं किया।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मंगलवार को जारी किया और अच्छी शिक्षा तथा निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को ‘आप’ सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया।

केजरीवाल ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं और अपने कामकाज का लेखा-जोखा पेश करना हमारा दायित्व है।उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिस प्रकार का ऐतिहासिक बहुमत हमें मिला था, हमने पिछले पांच सालों में उसी प्रकार का ऐतिहासिक काम किया है।गौरतलब है कि 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 70 में से 67 सीटों पर जीत मिली थी। दिल्ली सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व यह रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.