BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर को 20 हजार तो आसपास के 8 जिलों को 1.19 लाख डोज मिले, 31 जुलाई तक सभी शहरी इलाकों में पूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य

मुजफ्फपुर शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के महाअभियान को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए जिले को 20 हजार डोज उपलब्ध कराया गया है। 18-44 साल वालों व 60 साल से ऊपर वालों को टीका की कमी नहीं हो, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। 18-44 साल वालों व उससे ऊपर वालों के लिये सेंट्रल वैक्सीन सेंटर में 20 हजार डोज वैक्सीन मिला है।

स्टोर के इंचार्ज शत्रुधन चौधरी ने बताया कि देर शाम तक शहरी क्षेत्र व उसके आसपास के केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई है। वहीं जो दूर के केंद्र हैं, उन्हें देर रात तक भेजे जाएंगे, जिससे गुरुवार से वहां टीका लगना शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैशाली को 14 हजार डोज, पश्चिमी चंपारण को 20 हजार डोज, पूर्वी चंपारण को 15 हजार डोज, शिवहर को 3 हजार, सीतामढ़ी को 15 हजार 930 डोज, समस्तीपुर को 17 हजार डोज, मधुबनी को 18 हजार, दरभंगा को 16 हजार डोज मिला है। यह टीके गुरुवार को चलाए जा रहे महाटीका अभियान में लोगों को दिए जाएंगे।

बता दें कि नगर क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 31 जुलाई तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसमे 54 सदस्यीय टीम काम कर रही है। शहरी क्षेत्र में 77 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को भी सभी जगहों पर टीकाकरण महाअभियान चलाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.