BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : बारिश से डूबा कल्याणी, मोतीझील, धर्मशाला चौक सहित कई सड़कें, चलना हुआ मु’श्किल

मुजफ्फरपुर। दोपहर में बारिश होते ही जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गया। जिसके कारण राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हुई। ईश्वर ही मालिक है कि शहरवासियों को कब जलजमाव से छूटकारा मिलेगा।
बारिश के बाद शहर के मुख्य स्थल कल्याणी चैक, मोतीझील,रज्जू साह लेन,हरिसभा चैक,आमगोला,धर्मशाला चैक की सड़कों का बुरा हाल था। बुधवार की दोपहर तीन बजे कल्याणी चैक पर जहां एक फीट पानी सड़क पर जमाव हो गया था। वहीं मोतीझील की सड़क पर लगभग डेढ़ फीट जलजमाव था। इस मार्ग से गुजरने वाले कई दो पहिया वाहनों के इंजन में पानी घुस जाने से बंद हो गया। बाइक बंद होने के बाद लोग पानी में से किसी कदर सुखे हुए स्थल पर ले गये। जहां बाइक को इधर-उधर करने के बाद चालू कर ले गये।
हरिसभा चैक से आमगोला पुल पर जाने वाली सड़क के शुरू में ही लगभग एक फीट जलजमाव था। येही हाल पुल के उसपार अंतिम में आमगोला में था। लोग पानी में हेलकर आवागमन कर रहते थे। वहीं तेज गति में चलाकर बाइक को लोग ले जाते थे;ताकि बाइक पानी में बंद न हो।
हरिसभा चैक से सौ फीट पूरब राधे कृष्ण मंदिर के बगल से गुजरने वाली रज्जू साह लेन में डेढ़ फीट पानी सड़क पर जमा था। यहां पर जलजमाव वाले पानी से तीव्र दुर्गंध निकल रहता था। मुहल्ला निवासी गोलू ने बताया कई दिनों से जलजमाव होने के कारण अब दुर्गंध निकल रहा है। वही दो पहिया वाहनों का आवागमन करने में परेशानी हो रही है।


धर्मशाला चैक से पुल पर जाने वाली सड़क के शुरू में लगभग एक फीट जलजमाव था। इसके आसपास वाले सड़क पर भी जलजमाव था। स्टेशन रोड एवं माल गोदाम चैक पर भी जलजमाव के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। यहां पर लगभग एक फीट जलजमाव था। शहर के मुख्य सड़कों पर पानी रहने के कारण कई वाहन चालक सुखे हुए मार्ग से आवागमन करने का काम किये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.